रियासी सड़क दुर्घटना (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
देश

सिक्किम में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए भारतीय सैनिक, गाड़ी खाई में गिरने से चार जवानों की मौत

सिक्किम के पाकयोंग से जिले एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गुरुवार को सड़क दुर्घटना में सेना के चार जवानों की जान चली गई। सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से यह हादसा हुआ।

शुभम पाठक

गंगटोक: सिक्किम के पाकयोंग से जिले एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गुरुवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना में सेना के चार जवानों की जान चली गई। जानकारी के लिए बता दें कि सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार सेना का वाहन सिल्क रूट पर पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के जुलुक जा रहा था। जिस दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस हादसे में चार जवानों की मौत की पुष्टि की है।

700-800 गहरी खाई में गिरा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का वाहन सिल्क रूट के जरिए पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के पाकयोंग जिले के ज़ुलुक जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना का वाहन सड़क से फिसलकर 700 से 800 फीट गहरी खाई में गिर गया।

https://twitter.com/ians_india/status/1831630888070762784

हादसा दलोपचंद दारा के पास वर्टिकल वीर में हुआ, जो सिल्क रूट के नाम से मशहूर रेनॉक रोंगली हाईवे के करीब स्थित है। मृतकों में मध्य प्रदेश के ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के शिल्पकार डब्लू पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के थंगापंडी शामिल हैं। सभी जवान पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एनरूट मिशन कमांड यूनिट के थे। इस घटना पर अभी तक भारतीय सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मृत जवानों की पहचान

इसके साथ ही बात अगर मृतक जवानों की पहचान की करें तो हादसे में मारे गए जवानों में मध्य प्रदेश के चालक प्रदीप पटेल, मणिपुर के पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी शामिल हैं। सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट के थे।

खबर अपडेट हो रही है...

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव