राहुल गांधी ने स्टेटहुड वापस दिलाने का किया वादा, Shazia Ilmi ने बताया नियम

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्टेटहुड की बात करते हुए कहा कि आज जम्मू कश्मीर में राजा बैठा हुआ है। राहुल गांधी ने एलजी को राजा बताया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी चाहे ना चाहे इंडिया गठबंधन इतना दबाव डालेगी की जम्मू-कश्मरी के लोगों को स्टेटहुड वापस देना ही पड़ेगा।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्टेटहुड की बात करते हुए कहा कि आज जम्मू कश्मीर में राजा बैठा हुआ है। राहुल गांधी ने एलजी को राजा बताया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी चाहे ना चाहे इंडिया गठबंधन इतना दबाव डालेगी की जम्मू-कश्मरी के लोगों को स्टेटहुड वापस देना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आपसे केवल आपका स्टेट नहीं छीना गया, बल्कि आपका अधिकार और आपका धन भी छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि 1947 में राजाओं को हटाकर देश में लोकतंत्र लाया। लेकिन आज आपके धन को छीनकर बाहर के लोगों को दिया जा रहा है। राहुल गांधी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने पलटवार करते हुए कहा कि वो संविधान की प्रतियां लेकर घुमते रहते है। लेकिन उन्हें इतना भी ज्ञान नहीं है कि राज्य सरकार के अधिन में नहीं है कि स्टेटहुड वापस ले और दे। उन्होंने कहा कि ये बात आपको याद होगा कि जब आर्टिकल 370 हटाया गया तब ही पार्लियामेंट ने घोषणा की थी जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड दिया जाएगा। अब वो ऐसी बातें कर के वो अपना केवल मजाक बनवाने का काम करते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com