ट्रेन में अब मिलेंगे सिर्फ 4 आइटम सोर्स-सोशल मीडिया
देश

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

Indian Railways Food Menu: भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में खाने के आइटम कम कर दिए हैं। अब 8-10 की जगह चार व्यंजन मिलेंगे। जानें रेलवे ने नये मेन्यू मेंं क्या- क्या बदलाव किये हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • वंदे भारत स्लीपर की तीन ट्रेनों में 1 नवंबर से नया मेन्यू लागू किया गया है।

  • अब एक मील में 8-10 की जगह चार आइटम परोसे जाएंगे।

  • भोजन का वजन पहले के 700-750 ग्राम से घटकर 450-500 ग्राम रह गया है।

Indian Railways Food Menu: ट्रेन में सफर के दौरान के लिए रेलवे के द्वारा अहम अपडेट सामने आया है। बता दें कि ट्रेन में मिलने वाले खाने का मेन्यू अब पहले जैसा नहीं रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की थाली से कई व्यंजनों को हटाकर भोजन के विकल्प सीमित करने शुरू कर दिए हैं। अब नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक 8 से 10 तरह के आइटम की जगह केवल चार व्यंजन परोसे जाएंगे।

सूप, सलाद, दही और अचार जैसी चीजें भी नई थाली का हिस्सा नहीं होंगी। इस बदलाव की शुरुआत वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों से की गई है। रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) का कहना है कि मेन्यू छोटा करने का मकसद खाने की गुणवत्ता और शुद्धता पर बेहतर निगरानी रखना है। यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर तय होगा कि यह व्यवस्था दूसरी ट्रेनों में भी लागू की जाए या नहीं।

तीन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में बदला मेन्यू

IRCTC ने 1 नवंबर से नई दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-बेंगलुरु और हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में नया मेन्यू लागू किया है। इसके तहत एक मील में पहले मिलने वाले 8 से 10 व्यंजनों की जगह अब चार आइटम दिए जा रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, भोजन की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है। कम विकल्प रखने से खाने की तैयारी और उसकी गुणवत्ता पर नजर रखना आसान होगा

नाश्ते में क्या मिलेगा, लंच-डिनर की थाली में क्या होगा?

नए मेन्यू में नाश्ते के विकल्पों को भी सीमित कर दिया गया है। अब यात्रियों को चटनी-सांभर के साथ इडली-वड़ा, पोहा या उपमा में से एक विकल्प मिलेगा। पहले नाश्ते में मिलने वाले सूप, आमलेट, आमलेट सैंडविच, वेज सैंडविच, छाछ और चॉकलेट को हटा दिया गया है।

वहीं, अब दोपहर और रात के खाने में अब चपाती, चावल, दाल और एक मुख्य सब्जी परोसी जाएगी। नॉनवेज भोजन लेने वाले यात्रियों के लिए चिकन का विकल्प उपलब्ध रहेगा। वहीं, पहले थाली में शामिल सलाद, दही, अचार, सूखी सब्जी और मिठाई अब नहीं मिलेगी।

खाने की थाली का वजन भी घटा

मेन्यू में व्यंजनों की संख्या कम होने के साथ भोजन की कुल मात्रा में भी अंतर आया है। पहले एक मील का वजन करीब 700 से 750 ग्राम होता था, जो अब घटकर लगभग 450 से 500 ग्राम रह गया है।

हालांकि, IRCTC का दावा है कि अलग-अलग व्यंजनों की निर्धारित मात्रा में कटौती नहीं की गई है। बदलाव केवल थाली में शामिल आइटम की संख्या को लेकर हुआ है।

बड़े क्लाउड किचन में तैयार होगा खाना

खाने की गुणवत्ता सुधारने के लिए भोजन तैयार करने की व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है। पुराने वेंडरों की जगह बड़े क्लाउड किचन को भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी देने की योजना है। अधिकारियों का मानना है कि सीमित मेन्यू और व्यवस्थित किचन व्यवस्था से भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी और शिकायतों की संख्या घट सकती है।

यात्रियों की प्रतिक्रिया के बाद दूसरी ट्रेनों पर फैसला

बता दें कि फिलहाल छोटा मेन्यू तीन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में लागू किया गया है। भारतीय रेलवे इस व्यवस्था पर यात्रियों की प्रतिक्रिया और भोजन की गुणवत्ता का आकलन कर रहा है। इसके नतीजों के आधार पर तय किया जाएगा कि नया मेन्यू दूसरी ट्रेनों में भी लागू किया जाए या नहीं।इस बदलाव से यात्रियों को मिलने वाले व्यंजनों के विकल्प जरूर कम हुए हैं।

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा

गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में ली जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग, कभी उछले, कभी हवा में तैरे; VIDEO VIRAL