यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! पश्चिम रेलवे चलाएगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

Western Railway Special Trains: पश्चिम रेलवे बांद्रा-गोरखपुर, बांद्रा-छपरा और उधना-छपरा के बीच 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। जानें तारीख, टाइमटेबल, रूट और बुकिंग की जानकारी।
Western Railway Special Train
स्पेशल ट्रेनेंफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

  • ये विशेष ट्रेनें बांद्रा-गोरखपुर, बांद्रा-छपरा और उधना-छपरा के बीच नवंबर अंत में चलेंगी।

  • सभी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग 24 नवंबर से काउंटर और IRCTC पर खुलेगी।

Western Railway Special Train: त्योहारी सीजन और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

यात्रियों की सुविधा तथा ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम रेलवे गोरखपुर और छपरा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है। ये सभी ट्रेनें विशेष किराये पर संचालित होंगी। इनमें बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर, बांद्रा टर्मिनस से छपरा और उधना से छपरा के बीच सेवाएं शामिल हैं।

गुजरात एमपी के यात्रियों को सुविधा

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा के अनुसार, इन ट्रेनों का संचालन नवंबर के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इन ट्रेनों के शुरू होने से मुंबई, गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल

ट्रेन संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 25 नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 23 नवंबर को रात 9:55 बजे गोरखपुर से रवाना होकर 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा और बस्ती में होगा। इसमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास के डिब्बे होंगे।

बांद्रा टर्मिनस-छपरा स्पेशल

ट्रेन संख्या 05186 बांद्रा टर्मिनस-छपरा स्पेशल 27 नवंबर को सुबह 10:45 बजे रवाना होकर 29 नवंबर को रात 1:30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05185 छपरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 25 नवंबर को रात 9 बजे छपरा से प्रस्थान कर 27 नवंबर को सुबह 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसका ठहराव बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औड़िहार, मऊ, रसड़ा, बलिया और सुरेमनपुर में होगा। ट्रेन में स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास के डिब्बे रहेंगे।

Western Railway Special Train
पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर में बड़ा अपडेट! 15 दिसंबर से बिजली के तारों में दौड़ेगा करंट, 98% काम पूरा

उधना-छपरा स्पेशल

ट्रेन संख्या 05116 उधना-छपरा स्पेशल 26 नवंबर को सुबह 10 बजे उधना से रवाना होकर अगले दिन रात 8:50 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05115 छपरा-उधना स्पेशल 24 नवंबर को शाम 6:20 बजे छपरा से रवाना होकर 26 नवंबर को सुबह 5:20 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन व्यारा, नंदुरबार, दोंडाइचा, अमलनेर, धरणगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, रसड़ा और बलिया स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एसी 3-टियर, एसी चेयर कार, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

Western Railway Special Train
मुंबई से पुणे की दूरी होगी कम, 15 हजार करोड़ की लागत से बनेगा 130 किमी लंबा एक्सप्रेसवे

24 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग

पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05092, 05186 और 05116 की बुकिंग 24 नवंबर 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेनों के ठहराव के समय, कोच संरचना और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त करें।