भारत और पाकिस्तान के बीच GI का दावा (सोर्स: AI)
देश

EU में भारतीय बासमती को PGI का इंतजार, 8 साल से लंबित है पंजीकरण; पाकिस्तान ने भी किया दावा

Indian Basmati Rice EU PGI: यूरोपीय संघ में भारतीय बासमती के PGI दर्जे का मामला लंबे समय से लंबित है। पाकिस्तान ने भी ‘Basmati’ के लिए आवेदन किया है, जिससे GI संरक्षण का मुद्दा अहम हो गया है।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Basmati Rice EU PGI Status India Pakistan GI Claim: यूरोपीय संघ में भारतीय बासमती चावल को संरक्षित भौगोलिक संकेतक (PGI) का दर्जा देने का मामला करीब आठ साल से लंबित है। भारत ने जुलाई 2018 में बासमती के लिए पीजीआई आवेदन किया था, लेकिन अब तक अंतिम पंजीकरण नहीं हो पाया है।

वहीं पाकिस्तान ने भी अपने बासमती के नाम से यूरोपीय संघ में जीआई संरक्षण के लिए आवेदन किया है, जिससे दोनों देशों के बीच बासमती की भौगोलिक पहचान और संरक्षण को लेकर मामला और महत्वपूर्ण हो गया है।

भारत के लिए चिंता

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के उपाध्यक्ष एवं ठाणे जिला होलसेल व्यापारी वेलफेयर महासंघ के अध्यक्ष सुरेशभाई ठक्कर ने कहा कि देरी भारत के लिए चिंता का विषय है।

उनका कहना है कि यूरोपीय बाजार में यदि बासमती नाम का इस्तेमाल लंबे समय तक व्यापक रूप से होता रहा, तो उपभोक्ताओं की नजर में यह किसी विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र से जुड़े उत्पाद के बजाय सामान्य सुगंधित और लंबे दाने वाले चावल की पहचान हासिल कर सकता है। इससे भारतीय बासमती की विशिष्ट बाजार पहचान और प्रीमियम कीमत प्रभावित होने की आशंका है।

पाकिस्तान ने भी मांगा यूरोपीय संरक्षण

यूरोपीय आयोग के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार पाकिस्तान ने 24 अगस्त 2023 को ‘Basmati’ नाम के लिए PGI आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसे अप्रैल 2024 में यूरोपीय संघ के आधिकारिक जर्नल में प्रकाशित किया गया।

पाकिस्तान के आवेदन में उसके कई प्रांतों के साथ भारत के कुछ क्षेत्रों में भी बासमती की खेती का उल्लेख है। आवेदन के प्रकाशन के साथ पंजीकरण के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हुई थी।

भारत और पाकिस्तान के दावों का प्रमुख आधार बासमती के भौगोलिक क्षेत्र, इसकी पारंपरिक पहचान और उत्पाद की विशिष्ट विशेषताएं हैं। यूरोपीय आयोग के दस्तावेजों में बासमती को लंबे दाने और विशिष्ट सुगंध वाले चावल के रूप में वर्णित किया गया है।

यूरोपीय बाजार में भारत की बड़ी हिस्सेदारी

यूरोपीय आयोग के अनुसार भारत बासमती का प्रमुख उत्पादक है और यूरोपीय संघ में आयात होने वाले बासमती चावल की अधिकांश मात्रा भारत से आती है। ऐसे में जीआई संरक्षण भारतीय निर्यातकों के लिए बाजार में उत्पाद की पहचान और प्रामाणिकता से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

हालांकि बासमती निर्यात के मामले में पाकिस्तान देश ने भारत को कड़ी टक्कर दी है। ठक्कर के अनुसार, गैर-बासमती क्षेत्रों से आने वाले चावल की बासमती नाम से बिक्री जारी रहने पर भविष्य में इस नाम की विशिष्टता को लेकर सवाल बढ़ सकते हैं। हालांकि, ऐसे दावों के संबंध में ठोस प्रयोगशाला प्रमाण और बाजार आंकड़ों को अलग-अलग देखा जाना जरूरी है।

भारत-ईयू व्यापार वार्ता में भी अहम मुद्दा

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर वार्ता 27 जनवरी 2026 को पूरी हुई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच अलग Geographical Indications Agreement पर बातचीत अभी जारी है। यूरोपीय आयोग के अनुसार यह समझौता दोनों पक्षों के भौगोलिक संकेतक उत्पादों को संरक्षण देने के लिए है।

ऐसे में बासमती का जीआई संरक्षण आगामी भारत-ईयू जीआई वार्ता में महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है। भारतीय व्यापार जगत की नजर अब इस बात पर है कि यूरोपीय संघ बासमती के भारत और पाकिस्तान से जुड़े दावों का किस आधार पर निपटारा करते हुए भारतीय बासमती को कितना संरक्षण देता है।

MPSC छात्रों के समर्थन में बोले राहुल गांधी, पुणे प्रोटेस्ट को लेकर सरकार पर साधा निशाना; उठाईं मुख्य मांगें

Mad Sandhu Shot Dead: मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या, अमृतसर में सनसनी

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल