दुनिया के लिए खुले हैं भारत के व्यापारिक दरवाजे, मंत्री पीयूष गोयल बोले- अगले 6 महीनों में लागू होंगे 3 और FTA

Union Minister Goyal ने कहा कि भारत वैश्विक व्यापारिक साझेदारियों के लिए पूरी तरह तैयार है। अगले छह महीनों में 2-3 नए एफटीए लागू हो सकते हैं, जिससे निवेश और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
india global trade union minister goyal announces 3 more ftas soon
वाणिज्य और औद्योगिक मंत्री पीयूष गोयल (सोर्सः IANS)
Published on
Updated on

India Global Trade: वाणिज्य और औद्योगिक मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि हमारे दरवाजे व्यापारिक साझेदारियों के लिए खुले हुए हैं और एक जून से ओमान के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) लागू होने के बाद अगले छह महीनों में और दो से तीन समझौते लागू हो सकते हैं।

देश की आर्थिक राजधानी में 'सिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026' में केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'आने वाले वर्ष में लगभग तीन से चार और प्रमुख एफटीए पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और अगले 9-10 महीनों में, पाइपलाइन में मौजूद सभी नौ एफटीए के प्रभावी होने की उम्मीद है।'

वैश्विक संकट में ईंधन की आपूर्ति

पीयूष गोयल ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास बढ़े जोखिमों के बावजूद भारत ने ईंधन आपूर्ति को प्रभावित नहीं होने दिया। सरकार ने पेट्रोल, डीजल, विमानन टरबाइन ईंधन, एलएनजी और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की है।

उन्होंने बताया कि भारत ने पहले ही अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने की रणनीति अपनाई थी, जिसका लाभ वर्तमान परिस्थितियों में मिला। इसके अलावा सरकार ने किसानों को उर्वरक पहले की कीमतों पर उपलब्ध कराकर वैश्विक मूल्य वृद्धि के प्रभाव को कम करने का प्रयास किया है।

भारत बनेगा इनोवेशन और निवेश का वैश्विक केंद्र

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को अब दुनिया एक भरोसेमंद विनिर्माण और निवेश केंद्र के रूप में देख रही है। उनका मानना है कि भारत अगले दो दशकों तक दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि देश अब केवल असेंबली और आयातित तकनीकों पर निर्भर नहीं रहना चाहता, बल्कि डिजाइन, अनुसंधान एवं विकास, नई तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है। साथ ही डेटा सेंटर और उभरते तकनीकी क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com