सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

भारतीय वायुसेना का महा-युद्धाभ्यास, तरंग शक्ति में अमेरिका और फ्रांस समेत 40 देश लेंगे हिस्सा, जानें खासियत

Tarang Shakti 2026: भारतीय वायुसेना की बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ का दूसरा संस्करण जोधपुर में आयोजित होगा, जिसमें अमेरिका सहित 40 से अधिक देशों के वायुसैनिक और लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे।

अक्षय साहू

Tarang Shakti Air Exercise 2026: भारतीय वायु सेना की मल्टी नेशनल एयर एक्सरसाइज ‘तरंग शक्ति’ के दूसरे संस्करण में अमेरिका और  फ्रांस समेत 40 से अधिक देश हिस्सा लेंगे। इस मल्टी नेशनल एयर एक्सरसाइज का आयोजन राजस्थान के जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस अभ्यास का मुख्य आकर्षण अमेरिका का 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट F-35 होगा, जो पहली बार भारत में किसी सैन्य अभ्यास का हिस्सा बनने जा रहा है।  

जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के इस अभ्यास में अमेरिका, फ्रांस और समेत कुल आठ देश अपने लड़ाकू विमानों के साथ हिस्सा लेंगे। जबकि 30 से ज्यादा देश ऑब्जर्वर रहेंगे। भारत के नजरिए से ‘तरंग शक्ति’ आयोजन कई मायनों में अहम है। इससे पहले हाल ही में भारत और जापानी वायुसेना ने 'वीर गार्जियन 26' अभ्यास किया।

भारत-जापान वायु सेना ने किया युद्धाभ्यास  

वीर गार्जियन 2026’ के तहत भारतीय और जापानी वायुसेना ने युद्ध जैसी परिस्थितियों में अपनी हवाई युद्धक क्षमताओं की परख की। अभ्यास में भारतीय वायुसेना के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल जैसे अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान शामिल रहे। वहीं जापानी वायुसेना ने अपने एफ-2ए लड़ाकू विमान के साथ शिरकत की। इस चौदह दिवसीय अभ्यास में भाग लेने वाले वायु सैनिकों ने उन्नत परिचालन मिशनों को अंजाम दिया गया। 

तरंग शक्ति में 40 देश होंगे शामिल

भारतीय वायुसेना की मल्टी नेशनल एयर एक्सरसाइज ‘तरंग शक्ति’ के दूसरे संस्करण में कुल 40 देश शामिल होंगे। रक्षा अधिकारियों से मिली सूचना के मुताबिक, इस सैन्य अभ्यास के लिए अमेरिका के शेड्यूल में एफ-35 लड़ाकू विमान मौजूद हैं। तरंग शक्ति में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, यूएई, ग्रीस, श्रीलंका और बांग्लादेश के विमान हिस्सा लेंगे। जबकि 30 से अधिक देश ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होंगे। 

भारतीय आसमान में गरजेगा राफेल

जानकारी के मुताबिक, फ्रांस तरंग शक्ति में अपने राफेल युद्धक विमानों के साथ शामिल होगा। जबकि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अपने एफ-16 लड़ाकू विमानों के साथ हिस्सा लेगा। यह  अभ्यास भारत और जापान के बीच हुए द्विपक्षीय हवाई युद्धभ्यास ‘वीर गार्डियन 26’ के ठीक बाद हो रहा है, जिसका आयोजन भी जोधपुर एयरबेस ने ही किया था।

रक्षा अधिकारियों ने कहा कि वायुसैनिक अभ्यास में भारतीय वायुसेना के सपोर्ट प्लेटफॉर्म, जैसे- एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट, हवा में ईंधन भरने वाले टैंकर और परिवहन विमान भी इसमें शामिल होंगे। इसके पहले 'तरंग शक्ति' का आयोजन 2024 में किया गया था।

Starbucks Tech Centre: स्टारबक्स का चेन्नई को बड़ा तोहफा, खुलेगा पहला ग्लोबल टेक हब, 800 नौकरियां

UNGA में संबोधन से पहले वर्ल्ड लीडर से एस जयशंकर की मुलाकात, खाड़ी संकट से उबरने की कवायद

राजभर के बंटवारे वाले बयान पर सपा सांसद की दो टूक, बोले- यह सिर्फ दिवास्वप्न, युवाओं के दम पर संवरेगा UP

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT