सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS) 
देश

आज का मौसम: देश के कई हिस्सों में आएगी 'आसमानी आफत', तीन राज्यों में 'रेड अलर्ट'

IMD Weather Reoprt: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग से मिली भारी बारिश की चेतावनी ने लोगों को सतर्क कर दिया है

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: जुलाई के आखिरी हफ्ते में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) से मिली भारी बारिश की चेतावनी ने लोगों को सतर्क कर दिया है।

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण राहत और चुनौती दोनों एक साथ चल रही हैं, जहाँ एक ओर चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर उमस और जलभराव जैसी समस्याएं भी सिर उठाने लगी हैं। आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम...

दिल्लीवासियों को सताएगी उमस

दिल्ली में आज आज तापमान 28-29°C और अधिकतम 36°C के आसपास रहने की संभावना है। दिन भर उमस बनी रहेगी, जिससे गर्मी का भी एहसास होगा। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। नमी और उमस के कारण मौसम चिपचिपा बना रहेगा।

यूपी-बिहार में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश और बिहार के सभी जिलों में भारी बारिश होने वाली है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान भी जताया गया है। जिसके चलते IMD ने दोनों ही राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में सुबह से ही भारी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार 26 जुलाई को इन तीनों ही राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। लोगों को घरों से अनावश्यक न निकलने की चेतावनी दी गई है।

इन राज्यों में IMD का ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान, झारखंड ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों के साथ-साथ दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल और साउथ कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन सभी राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन सभी राज्यों के अलावा, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, नॉर्थ कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। इन सभी राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा-पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के लिए आज कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन