मुंबई में तूफानी बारिश का कहर, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, शहर का बुरा हाल- VIDEO

Mumbai Monsoon Update: महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मुंबई में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए है। मुंबई पुलिस ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।
Mumbai Monsoon Update: महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मुंबई में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए है। मुंबई पुलिस ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।
मुंबई में भारी बारिश (सौजन्य-एएनआई)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Monsoon Update: महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, सतारा, रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार सुबह से भारी बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। भारी बारिश के कारण जनजीवन बूरी तरह प्रभावित हुआ है।

भारी बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और पश्चिम रेलवे पर कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। मुंबई में दिन भर में और अधिक बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होने वाले 24 घंटे के दौरान महानगर में ‘‘भारी से बहुत भारी'' यानी की बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

घरों से बाहर न निकले - मुंबई पुलिस

भारी बारिश की चेतावनी के कारण मुंबई पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। आईएमडी ने पहले ही मुंबई और उसके सभी पड़ोसी जिलों के लिए ‘ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायगढ़ में शुक्रवार के लिए ‘रेड' अलर्ट जारी किया गया है। शहर में इससे पहले गुरुवार को भी इसी तरह की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन मध्यम बारिश हुई थी।

गेटवे ऑफ़ इंडिया पर पुलिस तैनात

मुंबई में भारी बारिश जारी रहने के कारण गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास ऊंची लहरें देखी गई हैं। मुंबई पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है और सुरक्षा कारणों से लोगों को समुद्र के पास जाने से सख्ती से रोका जा रहा है।

मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई पुलिस ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें, तटीय इलाकों में जाने से बचें और सावधानी से गाड़ी चलाएं।'' उसने कहा, ‘‘हमारे अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सतर्क हैं और मुंबईवासियों की सहायता के लिए तैयार हैं। किसी भी आपात स्थिति में, कृपया 100/112/103 पर कॉल करें।''

मुंबई की रफ्तार पड़ी धीमी

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की ‘मानसून रिपोर्ट' के अनुसार, द्वीप शहर में 29.40 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 29.44 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में अब तक 18.88 मिमी औसत वर्षा हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोलाबा में 22.4 मिमी और सांताक्रूज़ वेधशालाओं में 23.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मुंबई में सुबह से हो रही बारिश और बीच-बीच में तेज़ बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य रेल नेटवर्क पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बिना किसी समस्या के संचालित हो रही हैं। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम रेलवे नेटवर्क पर कुछ लोकल ट्रेन 10-15 मिनट देरी से चल रही हैं। मुंबई और पड़ोसी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com