भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल व पाक पीएम शाहबाज शरीफ (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

शहबाज की गीदड़भभकी पर भारत का करारा जवाब, चेतावनी में छिपा बड़ा संदेश

Pakistani लीडरों के बयानों पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल प्रतिक्रिया देते हुए कि हमने पाक नेतृत्व द्वारा भारत के खिलाफ लगातार की जा रही लापरवाह टिप्पणियों की खबरें देखी हैं।

सौरभ शर्मा

India Warns Pakistan: भारत सरकार ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और अन्य नेताओं व उनके सेना प्रमुख असीम मुनीर द्वारा दी गई धमकियों का जवाब दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान अपनी बयानबाजी पर संयम रखे, अन्यथा किसी भी तरह की हिमाकत की गई तो उसके खतरनाक परिणाम होंगे, जैसा कि हाल ही में देखने को मिला है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि पर भारत को सबक सिखाने की बात कही थी, जबकि असीम मुनीर ने अमेरिकी धरती से भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी थी। वहीं, बिलावल भुट्टो ने भी भारत के खिलाफ जहर उगला था।

पाकिस्तानी नेतृत्व के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा भारत के खिलाफ लगातार की जा रही लापरवाह, युद्धप्रिय और घृणास्पद टिप्पणियों की खबरें देखी हैं। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार भारत विरोधी बयान देना पाकिस्तानी नेतृत्व की एक जानी-मानी आदत है। पाकिस्तान को सलाह दी जाती है कि वह अपने बयानों पर संयम रखे क्योंकि किसी भी दुस्साहस के परिणाम बहुत ही दर्दनाक होंगे, जैसा कि हाल ही में देखा गया।"

अमेरिका के यहां बैठ कर धमकी दे चुका है मुनीर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को भी रद्द कर दिया था, जिससे पड़ोसी मुल्क भड़क गया था। पहले भारत से पानी देने की भीख मांगने के बाद, पाकिस्तान ने फिर से भारत को धमकाना शुरू कर दिया। पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अमेरिकी यात्रा के दौरान एक डिनर कार्यक्रम में कहा था कि अगर भविष्य में भारत के साथ युद्ध हुआ और पाकिस्तान के अस्तित्व पर खतरा मंडराता है, तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएगा। इस तरह मुनीर ने परमाणु हमले की धमकी दी थी।

भारत के खिलाफ पाक का हर नेता उगर रहा जहर

भारत के खिलाफ पाकिस्तान के बयान सिर्फ मुनीर तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि खुद शाहबाज शरीफ ने भी बयान दिए। सिंधु जल संधि पर शरीफ ने कहा कि आज मैं दुश्मन को बता देना चाहता हू कि अगर वह पानी रोकने की धमकी देता है, तो याद रखना कि पाकिस्तान का एक बूंद पानी भी नहीं छीना जा सकता। अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वे कान पकड़ने पर मजबूर हो जाएंगे। मुनीर के बयान पर भारत ने भी पाकिस्तान को जवाब दिया और कहा कि परमाणु हथियारों की धमकी वाले बयान देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है। भारत उसकी सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाता रहेगा। अमेरिका को भेजे संदेश में भारत ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि ये टिप्पणियां एक तीसरे मित्र देश की धरती से की गई हैं।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात