भारत-पाकिस्तान डीजीएमओ, फोटो - सोशल मीडिया  
देश

भारत-पाक DGMO के बीच नहीं हो पाया संपर्क, आज शाम दूसरी बातचीत की उम्‍मीद

खबर है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) स्तर की वार्ता सोमवार शाम को होने वाली है। इससे पहले, शनिवार को हुई बातचीत के बाद दोनों डीजीएमओ के बीच 12 मई को दोपहर 12 बजे वार्ता होनी थी।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के इस तनाव वाले माहौल में सीजफायर पर बात बनने के बाद दोनों देशों के डीजीएमओ की आज यानी 12 मई को दूसरी बार बातचीत होनी थी। लेकिन यह तय समय पर शुरू नहीं हो पाई है। खबर है कि डीजीएमओ की मीटिंग शाम तक के लिए टल गई है।

सूत्रों ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) स्तर की वार्ता सोमवार शाम को होने वाली है। इससे पहले, शनिवार को हुई बातचीत के बाद दोनों डीजीएमओ के बीच 12 मई को दोपहर 12 बजे वार्ता होनी थी।

सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पाकिस्तानी समकक्ष ने शनिवार को बातचीत के दौरान प्रस्ताव रखा कि "हम शत्रुता समाप्त करें"।

लेफ्टिनेंट जनरल घई ने क्या कहा?

लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा, "कल 3:35 बजे पाक डीजीएमओ के साथ मेरी बातचीत हुई और इसके परिणामस्वरूप 10 मई को 5:00 बजे से दोनों पक्षों द्वारा सीमा पार से गोलीबारी और हवाई घुसपैठ बंद हो गई, जब उन्होंने प्रस्ताव दिया कि हम शत्रुता समाप्त कर दें। हमने 12 मई को 12:00 बजे आगे की बातचीत करने का भी निर्णय लिया, ताकि इस समझ को दीर्घावधि तक बनाए रखने के लिए तौर-तरीकों पर चर्चा की जा सके।"

उन्होंने कहा, "हालांकि, निराशाजनक रूप से, अपेक्षित रूप से, पाकिस्तानी सेना को सीमा पार और नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी करके इन व्यवस्थाओं का उल्लंघन करने में केवल कुछ घंटे लगे, इसके बाद कल रात और आज तड़के ड्रोन घुसपैठ की गई। इन उल्लंघनों का मजबूती से जवाब दिया गया।"

लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि उनके समकक्ष को हॉटलाइन संदेश के माध्यम से उल्लंघनों के बारे में सूचित किया गया था। भारत ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो वह इसका कड़ा जवाब देगा, जिसके लिए सेना प्रमुख ने सेना कमांडरों को पूरा अधिकार दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को एयर मार्शल ए.के. भारती और वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने भी संबोधित किया। ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को शुरू किया गया था और पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक भयावह आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें