इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन सोर्स- (@INCIndia)
देश

दिल्ली में CEC के नाम पर जबरदस्त सियासी रण! बैरिकेड चढ़े विपक्षी सांसद तो धरने पर बैठे प्रियंका और राहुल

CEC Gyanesh Kumar: देश के विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हुआ। इंडिया ब्लॉक के सांसद ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

नितिन कुमार राय

India Bloc March To Election Commission: विपक्षी सांसदों ने भारतीय निर्वाचन आयोग की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन किया। सांसदों ने 'लोकतंत्र बचाओ' बैनर तले प्रदर्शन किया है। देश में चल रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद को लेकर जमकर नारेबाजी हुई। यह मार्च दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्यालय 'निर्वाचन सदन' तक होना था। लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

यह मार्च स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर है। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विपक्ष लगातार सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर है।

19 राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आज पांचवां दिन है। विपक्षी गठबंधन चुनाव आयोग के फैसलों खासकर वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा करने की प्रक्रिया यानी एसआईआर में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आयोग के मुख्यालय 'निर्वाचन सदन' की ओर मार्च कर रहा है। इससे पहले, SIR के खिलाफ संसद भवन से ECI तक मार्च 11 अगस्त, 2025 को निकाला गया था।

धरने पर बैठ गए विपक्षी नेता

प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजार कर रखी थी। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में घुसने की कोशिश की। विपक्ष के मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं को रोक लिया गया। जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई।

विरोध प्रदर्शन के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस बैरियर पर चढ़कर तिरंगा लहराते हुए नजर आए। इसके बाद पुलिस ने विपक्षी नेता को हिरासत में लिया। सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन के अंदर बैठे गए।

रणनीति बनाकर विपक्ष ने खोला मोर्चा

वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी को लेकर विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में सभी प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्षों और प्रभारियों की दो घंटे तक बैठक हुई थी।

एक समाचार रिपोर्ट के बाद बवाल

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में SIR और चुनावी मामलों से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्तियां जताई थीं। इन आपत्तियों में फॉर्म 6, वोटर लिस्ट से नाम हटाने और वोटर लिस्ट के डेटाबेस तक पहुंच जैसे मुद्दे शामिल थे। रिपोर्ट आने के बाद देश की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठा रही हैं।

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें