राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, द्रौपदी मुर्मू सौजन्य-IANS
देश

INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात, राहुल-खरगे-ममता और अखिलेश को मिली अनुमति

INDIA Bloc Leaders: SIR विवाद के बीच INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। 10 विपक्षी नेताओं को मिलने की अनुमति मिली हैं।

प्रिया जैस

President Murmu Meeting INDIA Bloc Leaders: SIR विवाद के बीच INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी, खरगे, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव को अनुमति मिली है। 10 विपक्षी नेताओं को राष्ट्रपति से मिलने का समय मिला हैं। मुलाकात के लिए ममता बनर्जी शाम को दिल्ली पहुंच रही है।

दिल्ली में गुरुवार को फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों को लंच पर आमंत्रित किया है। कनोट प्लेस के एक रेस्टॉरेंट में दोपहर को 1.45 बजे लंच पर बुलाया है।समाजवादी पार्टी से राजीव राय और मुहिबिल्लाह नदवी लंच में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि लंच के बाद प्रदर्शन की शुरुआत हो सकती है।

पटना में तेजस्वी यादव ने खोला मोर्चा

कांग्रेस नेता SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज देशभर में ब्लैक डे मना रहे है। वहीं बिहार में अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी 'INDIA' गठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को पटना में बिहार में मतदाता सूची के 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव और कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।

तेजस्वी यादव ने तोड़े बैरिकेड्स

विरोध रैली बिहार विधानसभा परिसर के सामने स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुई और बिहार लोक भवन की ओर बढ़ रही थी। हालांकि, पुलिस ने पटना में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के पास रैली को रोक दिया। पुलिस के अनुसार, तेजस्वी यादव और कई अन्य नेताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़कर उन्हें पार करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस की गाड़ी में ले जाए जाते समय तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से कहा, "हमें राज्यपाल से मिलने नहीं दिया जा रहा है। वे लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।" RJD के कई नेता उस पुलिस गाड़ी पर चढ़ गए जिसमें तेजस्वी यादव को ले जाया जा रहा था।

ISB के 25 साल पूरे, छात्रों के लिए 250 स्कॉलरशिप का ऐलान, देशभर में रिसर्च और फैकल्टी डेवलपमेंट पर जोर

CBI के 6 अधिकारियों पर होगी आपराधिक कार्रवाई, दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दिया था झूठा बयान

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि