दिल्ली से पटना तक जबरदस्त राजनीतिक रण! बैरिकेड पर चढ़े तेजस्वी यादव, कल महामहिम से मिलेंगे विपक्षी नेता

RJD Leader Tejashwi Yadav: बिहार की राजधानी पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग की।
tejashwi yadav protest
तेजस्वी यादव का प्रदर्शनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

CEC Gyanesh Kumar Controversy: INDIA गठबंधन ने गुरुवार को पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें RJD नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने विपक्षी विधायकों को रोक दिया। यादव ने कहा कि ‘पुलिस ने हमारे विधायकों को रोक दिया है। वे हमें आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं’।

उन्होंने PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम आज राजभवन तक मार्च कर रहे हैं।

लोकतंत्र को खत्म करने का काम

तेजस्वी ने कहा कि हम यह मार्च इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ज्ञानेश कुमार, PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरह से वोट चोरी की है और देश के लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है, उसके विरोध में हम यह कदम उठा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि हम उन साजिशकर्ताओं को सज़ा दिलाने की मांग के लिए आज मार्च कर रहे हैं जिन्होंने हमारे लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची थी।

tejashwi yadav protest
INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात, राहुल-खरगे-ममता और अखिलेश को मिली अनुमति

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

यह विरोध प्रदर्शन स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर हो रहा है। यह मार्च ऐसे समय में निकाला गया है जब विपक्ष वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है और चुनाव आयोग से ज्यादा पारदर्शिता की मांग कर रहा है। इस बीच, कल दिल्ली पुलिस ने 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को जंतर-मंतर की ओर बढ़ने से रोक दिया, जहां वे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे।

tejashwi yadav protest
ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

दिल्ली में लंच की तैयारी

कांग्रेस की ओर मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर से विपक्षी नेताओं को लंच पर बुलाया है। कनॉट प्लेट के एक रेस्टोरेंट में लंच का कार्यक्रम रखा गया है। मीटिंग में एक बार फिर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। बुधवार को लंच के बाद जंतर-मंतर के नजदीक जमकर प्रदर्शन हुआ था।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया था। इसमें राहुल गांधी भी शामिल थे।

इस बीच इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का समय मांगा है। शुक्रवार को महामहिम से विपक्षी नेताओं की मुलाकात होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com