सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS) 
देश

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP को मिलेगी निजात...लेकिन इन राज्यों में होगी भयंकर बरसात, IMD ने दी चेतावनी

IMD Heavy Rain Alert: देश भर में इस बार मानसूनी बारिश ने अब तक जमकर तबाही मचाई है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, अब इससे राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: आखिरी जून से ही देश के तकरीबन सभी हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। कई नदियां उफान पर हैं। हरियाणा और दिल्ली में यमुना रौद्र रूप दिखा रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी 8 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

पहाड़ी राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में इस बार बारिश ने जमकर तबाही मचाई तो मैदानी राज्यों में राजस्थान और गुजरात पर कहर बरपाया है। हालांकि मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक अब इससे राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली और आस-पास का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब को भारी बारिश से राहत रहेगी। इन सभी राज्यों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यही वजह है कि IMD इनमें से किसी राज्य में कोई चेतावनी नहीं जारी की है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो यहां के लोगों को कल उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में बादलों की आवाजाही तो रहेगी लेकिन ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं, पड़ोसी राज्य बिहार में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान में होगी घनघोर बारिश

मौसम विभाग ने राजस्थान के लोगों के लिए कल यानी 8 सितंबर को टेंशन अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, राजसमंद, जैसलमेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

गुजरात पर बरपेगा भयंकर कहर

गुजरात में भारी बारिश से एक बार फिर लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। अहमदाबाद के आसपास के जिलों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। यहां भारी बारिश के कारण साबरमती नदी उफान पर है। वहीं, अब मौसम विभाग ने भी 8 सितंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

येलो अलर्ट वाले राज्य: मौसम विभाग ने कई राज्यों में मध्यम से बारी बारिश की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्य, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल शामिल है।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक