सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

Kal Ka Mausam: इन 3 राज्यों में बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने दी वार्निंग, जानें अपने इलाके का हाल

IMD Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, जम्मू में भी गरज के साथ बारिश जारी रहेगी। पहाड़ी इलाकों में लोगों को सतर्क किया गया है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, जम्मू में भी गरज के साथ बारिश जारी रहेगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस हफ्ते भी एनसीआर में लगातार बारिश जारी रहने की संभावना है। 28 अगस्त को गरज के साथ बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में मची तबाही

भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण लोगों को सतर्क किया है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे इलाके में तेज आंधी-तूफान की आशंका जताई है। आईएमडी ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। रियासी, रामबन, डोडा, बिलावर, कटरा, रामनगर, हीरानगर और सांबा व कठुआ जिलों के आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश हो रही है।

इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश

मौसम विभाग के भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी गुरुवार को उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में बहुत बारी बारिश होने वाली है। जिसके चलते इन तीनों ही राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के पड़ोसी पहाड़ी राज्य हिमाचल में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में कल बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, बिहार के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। यहां कई इलाकों में वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

पंजाब में मंडराया बाढ़ का खतरा

पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कपूरथला जिले में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। वहीं फिरोजपुर में लोगों ने खासकर नदी किनारे बसे गांवों को खाली करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि, राज्य को कल राहत मिलने वाली है।

राजस्थान में भी होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 28 अगस्त को राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम और दक्षिणी हिस्सों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गुरुवार को पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है और इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में में भारी बारिश होगी।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी