आईपीएस का अंडरकवर ऑपरेशन (सौजन्य-एक्स) 
देश

भेस बदलकर सड़क पर उतरी महिला IPS, स्टूडेंट, नशेड़ी और प्राइवेट एम्पलॉयी...40 पुरुषों ने किया डर्टी अप्रोच

Hyderabad Female Cop Undercover: हैदराबाद में महिलाओं की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए पुलिस आयुक्त ने अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जो जमीनी हकीकत सामने आई, उसने सभी के होश उड़ा दिए।

प्रिया जैस

Hyderabad IPS V Sumathi: रात में हमेशा महिलाओं को घर से बाहर निकलने के लिए रोका जाता है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल खड़ा किया जाता है। ऐसे में हैदराबाद में महिलाओं की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एसपी ने सड़क पर उतरकर अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। हैदराबाद में मल्काजिरी पुलिस आयुक्त वी सुमति ने सड़क पर एक आम महिला बनकर अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जो जमीनी हकीकत सामने आई, उसे देखकर तो हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, पुलिस आयुक्त वी सुमति आधी रात के बाद दिलसुखनगर बस स्टॉप पर साधे कपड़े पहने हुए अकेली खड़ी रहीं, ताकि यह समझ सकें कि अंधेरा होने के बाद हैदराबाद की सड़कों पर महिलाओं को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

3 घंटे चला अंडरकवर ऑपरेशन

इसके बाद जो सच सामने आया, उसने आज के कई पुरुषों के असली चेहरे को बेनकाब कर दिया। आईपीएस अधिकारी रात 12.30 बजे से 3.30 बजे तक अकेले बस स्टॉप पर खड़ी थी। इस दौरान लगभग 40 पुरुष उनके पास पहुंचे। इनमें से कुछ पुरुष नशे की हालत में, कुछ स्टूडेंट और कुछ प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले पुरुष उनके पास पहुंचे। "क्या तुम चलोगी?" जैसे उनसे आपत्तिजनक सवाल भी पूछे।

40 पुरुषों ने किया अप्रोच

अंडरकवर ऑपरेशन के दौरान पुलिसकर्मी उनके आसपास ही मौजूद थे। जैसे ही कुछ लोगों ने उनसे आपत्तिजनक बर्ताव करते पाया। तो पुलिस ने तुरंत उस पर कार्रवाई की उन लोगों को हिरासत में लिया। आईपीएस अधिकारी ने उन्हें न सिर्फ पकड़ा बल्कि उन पुरुषों की पहचान की कर, उन्हें समझाया-बुझाया गया और महिलाओं के प्रति उनके बर्ताव के बारे में चेतावनी दी गई।

25 साल पहले भी एक ऑपरेशन को दिया था अंजाम

यह पहली बार नहीं है जब वी समुति ने फील्ड ऑपरेशन किया। लगभग 25 साल पहले, काजीपेट रेलवे स्टेशन के पास एक युवा DSP के तौर पर, उन्होंने ज़मीनी स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा को समझने के लिए इसी तरह का एक ऑपरेशन किया था। शीर्ष पदों पर पहुंचने के बाद भी, उन्होंने दफ़्तर के आराम के बजाय ज़मीनी हकीकत को ही चुना।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल