20 रुपये के सिक्के की फोटो। सोर्स: गूगल इंटरनेट
देश

आपके पास 20 रुपये का नया सिक्का नकली है या असली? 5 प्वॉइंट में जानें कैसे करें पहचान

How To Identify Coin Fake or Real: क्या आपके पास मौजूद 20 रुपये का सिक्का असली है या नकली? जानिए RBI के निर्धारित मानकों के मुताबिक वजन, आकार, धातु और डिजाइन से इसकी पहचान कैसे करें।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • 20 रुपये के असली सिक्के का वजन 8.54 ग्राम और व्यास 27 मिलीमीटर होता है।

  • सिक्के के बाहरी हिस्से में निकल सिल्वर और बीच में निकल ब्रास धातु का इस्तेमाल होता है।

  • 12 किनारे, अशोक स्तंभ और उभरी हुई नक्काशी से सिक्के की पहचान करने में मिलती है मदद।

How To Identify 20 Rupee Coin Fake or Real: त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी और लेन-देन बढ़ने के साथ 20 रुपये के नए सिक्कों का इस्तेमाल भी बढ़ जाता है। हालांकि, कई जगहों पर इन सिक्कों को लेकर लोगों के बीच असमंजस देखने को मिलता है। कुछ दुकानदार और ग्राहक नकली होने के संदेह में 20 रुपये के सिक्के लेने से इनकार कर देते हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी 20 रुपये का सिक्का है और उसकी असलियत को लेकर संदेह है, तो कुछ खास बातों पर ध्यान देकर उसकी पहचान की जा सकती है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 20 रुपये के सिक्के के लिए कुछ निर्धारित डिजाइन और तकनीकी मानक तय किए हैं। इनकी मदद से असली सिक्के की पहचान करना आसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि 20 रुपये के सिक्के को परखने के लिए किन पांच बातों पर गौर करना चाहिए।

गोल नहीं, 12 किनारों वाला होता है सिक्का

20 रुपये के नए सिक्के की सबसे खास पहचान उसका आकार है। यह सामान्य गोल सिक्कों से अलग होता है। इसके बाहरी हिस्से में 12 कोण या किनारे बने होते हैं। सिक्के को हाथ में लेकर देखने और छूने पर इन किनारों को आसानी से महसूस किया जा सकता है। इसकी बनावट नकली सिक्कों से अंतर समझने में मदद कर सकती है।

वजन और साइज भी हैं पहचान का आधार

RBI के निर्धारित डिजाइन के मुताबिक, 20 रुपये के सिक्के का वजन 8.54 ग्राम और व्यास 27 मिलीमीटर होता है। अगर किसी सिक्के का आकार या वजन इन मानकों से काफी अलग दिखाई देता है, तो उसकी प्रामाणिकता पर संदेह किया जा सकता है।

दो अलग-अलग धातुओं से बनता है सिक्का

इस सिक्के की एक और खासियत इसकी दोहरी धातु वाली बनावट है। इसका बाहरी हिस्सा निकल सिल्वर से बना होता है, जबकि बीच का गोल हिस्सा निकल ब्रास से तैयार किया जाता है। इसी वजह से सिक्के में बाहरी तरफ चांदी जैसी सफेद और बीच में सुनहरी चमक दिखाई देती है।

अशोक स्तंभ और 20 का अंक ध्यान से देखें

असली सिक्के पर अशोक स्तंभ, सत्यमेव जयते और 20 रुपये का अंक स्पष्ट रूप से उभरा हुआ दिखाई देता है। इसकी नक्काशी और अक्षरों की फिनिशिंग साफ होती है। वहीं, नकली सिक्कों में डिजाइन धुंधला, असमान या कम उभरा हुआ हो सकता है।

रंग और फिनिशिंग से भी मिल सकता है संकेत

नकली सिक्के तैयार करने में कई बार घटिया धातुओं और केमिकल पॉलिश का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे सिक्कों पर समय के साथ रंग उतरने या सतह खराब होने के संकेत दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, केवल रंग या गंध के आधार पर किसी सिक्के को नकली नहीं मानना चाहिए।

इसलिए अगली बार कोई दुकानदार या व्यक्ति 20 रुपये का सिक्का लेने से इनकार करे, तो इन विशेषताओं के आधार पर उसकी जांच की जा सकती है। किसी सिक्के की प्रामाणिकता को लेकर गंभीर संदेह होने पर बैंक या RBI से पुष्टि करना बेहतर रहेगा।

कुलगाम में CRPF पर हमला, अब किश्तवाड़ में दो SPO लापता; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च ऑपरेशन तेज

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश