ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें। सोर्स: AI
देश

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

How To File Online FIR: अब पुलिस स्टेशन जाए बिना घर बैठे ऑनलाइन FIR दर्ज करा सकते हैं। जानिए डिजिटल पुलिस पोर्टल और UPCOP ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करने का पूरा तरीका और जरूरी प्रक्रिया।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • भारत में ऑनलाइन FIR और पुलिस शिकायत दर्ज कराने की सुविधा।

  • डिजिटल पुलिस पोर्टल से राज्यों के पुलिस विभाग की वेबसाइट तक पहुंचने का तरीका।

  • UPCOP ऐप पर अकाउंट बनाकर ऑनलाइन FIR दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया।

Online FIR Process: क्या बिना पुलिस स्टेशन गए FIR दर्ज हो सकती है? और यदि हां, तो कैसे? यदि ऐसे सवाल आपके मन में हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी है। मान लीजिए आपके साथ कोई ऑनलाइन ठगी हो गई है और आप समय की कमी या फिर किसी और कारणवश पुलिस स्टेशन नहीं जा सकते। ऐसे में बिना पुलिस स्टेशन गए आप मात्र कुछ ही मिनटों में घर से, ऑफिस में बैठे या यात्रा करते समय भी FIR दर्ज करा सकते हैं। तो आइए जानते हैं आप कैसे ऑनलाइन अपनी शिकायत या फिर FIR दर्ज करा सकते हैं?

भारत के किन राज्यों में ऑनलाइन FIR की सुविधा?

भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑनलाइन FIR या शिकायत दर्ज कराने की सुविधा है। इसके लिए सबसे पहले भारत सरकार की सरकारी वेबसाइट डिजिटल पुलिस पर विजिट करें। यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय की आधिकारिक साइट है। यहां पर आप किसी भी राज्य के पुलिस विभाग की वेबसाइट पर सीधे विजिट कर सकते हैं। इसके लिए आपको यहां पर किसी एक राज्य का चयन करना होगा।

उदाहरण

उत्तर प्रदेश पुलिस

राजस्थान पुलिस

मध्य प्रदेश पुलिस

मान लीजिए आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के किसी गांव के रहने वाले हैं। तो जानिए सबसे पहले आपको क्या करना है?

गूगल प्ले स्टोर से UPCOP ऐप डाउनलोड करें

सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना है। वहां पर उत्तर प्रदेश पुलिस का UPCOP ऐप डाउनलोड करना है। यह ऐप यूपी पुलिस का आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन है। UPCOP का पूरा नाम- उत्तर प्रदेश नागरिक सेवा ऐप है।

गूगल प्ले स्टोर पर ऐप ऐसे दिखता है।

UPCOP को साइन अप कैसे करें?

UPCOP ऐप को ओपन करें। नीचे आपको SIGN UP के ऑप्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद Create Account पर अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी डालें। इसके बाद अपना पासवर्ड बनाएं और ओके करें। अब आपका UPCOP पर अकाउंट बन गया है।

साइनअप करते समय ऐसा शो होता है।

UPCOP को लॉगिन कैसे करें?

अकाउंट बनने के बाद फिर से लॉगिन पेज पर जाएं। जहां आपको अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड भरना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि आप ओटीपी के माध्यम से भी इसे लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद आपको 6 अलग-अलग सेवाएं डिस्प्ले पर शो होंगी। सबसे ऊपर FIR का ऑप्शन शो होगा।

लॉगिन करते समय की फोटो।

UPCOP ऐप के FIR ऑप्शन में क्या जानकारी भरें?

FIR ऑप्शन ओपन करने पर आपको यहां अपनी बेसिक जानकारी भरनी होगी, जैसे- अपना नाम, पिता का नाम, अपनी उम्र, पूरा पता, जिला और पुलिस स्टेशन का नाम। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ऑटोमैटिक भर जाते हैं।

ये जानकारी भरने के बाद आपको नीचे घटना की जानकारी देनी होगी। आपको घटना के प्रकार का चयन करना होगा और फिर अपनी घटना की पूरी जानकारी भरनी होगी।

होमपेज ऐसा शो होता है।

इसके बाद नीचे आपको अपनी घटना से संबंधित फोटो अपलोड करने होंगे। इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे। अब आपकी शिकायत दर्ज हो चुकी होगी।

आपको रेफरेंस नंबर डिस्प्ले पर शो होगा और आपकी शिकायत अंडर प्रोसेस शो होगी। जब पुलिस स्टेशन से आपकी शिकायत अप्रूव हो जाएगी, उसके बाद आपकी ऑनलाइन शिकायत या FIR की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

FIR की जानकारी यहां पर भरेंगे।

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू