पत्नी के साथ गौरव गोगोई और हिमंता बिस्वा सरमा (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'सांसद गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नहीं', असम सीएम के दावे से छिड़ा सियासी घमासान

असम में गौरव गोगोई और सीएम हेमंत बिस्वा सरमा में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। सीएम सरमा दावा किया कि कांग्रेस सांसद गोगोई बच्चे भारतीय नहीं हैं। उन्होंने कहा मेरे पास उनकी नागरिकता के सबूत हैं।

Saurabh Pal

गुहावटीः असम में विधानसभा चुनाव अगले साल होगा, लेकिन सियासत अभी से गरमा गई है। सूबे के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सबसे बड़े नेता गौरव गोगोई को सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने निशाने पर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। बता दें कि गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न ब्रिटेन में पैदा हुईं थी। 2013 में उनकी शादी गोगोई से हुई थी।

सीएम सरमा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि मेरे पास सबूत हैं कि गौरव गोगोई के बेटे और बेटी भारतीय नागरिक नहीं हैं। हम जांच कर रहे हैं कि उन्होंने वहां (पाकिस्तान) 15 दिनों तक क्या किया। पाकिस्तान में कोई पर्यटन स्थल नहीं है। यह केवल एक आतंकवादी अड्डा है। यह 100 प्रतिशत पुष्टि है कि वह वहां गए थे, लेकिन उन्होंने 15 दिनों में वहां क्या किया? रॉबर्ट वाड्रा और गौरव गोगोई को भारत से ज्यादा पाकिस्तान की चिंता है।

सोशल मीडिया पर चल रहा घमासान

उल्लेखनीय है कि सरमा और गोगोई के बीच प्रतिद्वंद्विता सोशल मीडिया पर एक पूर्ण युद्ध में बदल गई है, जिसमें दोनों नेता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके कटाक्ष और आरोप-प्रत्यारोप का आदान-प्रदान कर रहे हैं। राजनीतिक घमासान चल रहे पंचायत चुनावों के दौरान हुआ है। इस आदान-प्रदान ने असम के पहले से ही तनावपूर्ण राजनीतिक परिदृश्य में ईंधन डाला है, जिससे एक करीबी मुकाबले वाले चुनाव की स्थिति बन गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में मुख्यमंत्री सरमा ने गोगोई से सवाल किया था कि क्या वे लगातार 15 दिनों तक पाकिस्तान गए थे और इस यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट करें।

गोगोई से सीएम सरमा ने पूछे तीखे सवाल

सरमा ने कथित तौर पर यह भी पूछा कि क्या गोगोई की पत्नी भारत में काम करते हुए पाकिस्तान स्थित एनजीओ से वेतन प्राप्त करती हैं? उन्होंने गोगोई की पत्नी और दो बच्चों की नागरिकता की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कांग्रेस पार्टी के माननीय सांसद के लिए प्रश्न: 1. क्या आप लगातार 15 दिनों तक पाकिस्तान गए थे? यदि हाँ, तो क्या आप कृपया अपनी यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट कर सकते हैं? 2. क्या आपकी पत्नी वास्तव में भारत में रहने और काम करने के दौरान पाकिस्तान स्थित एनजीओ से वेतन प्राप्त करती हैं? यदि हां, तो क्या हम पूछ सकते हैं कि पाकिस्तान स्थित संगठन भारत में आयोजित गतिविधियों के लिए वेतन क्यों दे रहा है? 3. आपकी पत्नी और आपके दो बच्चों की नागरिकता की स्थिति क्या है? क्या वे भारतीय नागरिक हैं, या उनके पास किसी अन्य देश की नागरिकता है?

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी