सुप्रीम कोर्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

बहराइच हिंसाः बुलडोजर एक्शन पर लखनऊ हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

बहराइच में लोक निर्माण विभाग के बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने रोक लगा दी है। वहीं बहराइच हिंसा के 3 आरोपितों के रिश्तेदार सुप्रमी कोर्ट पहुंच गए हैं।

Saurabh Pal

लखनऊः इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बहराइच में बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की नोटिस का जवाब देने के लिए पीड़ितो को 15 दिन की मोहलत दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने लोकनिर्माण विभाग से जवाब मांग है कि जिन दुकानों पर नोटिस चस्पा की गई है, उसके सामने से गुजरने वाली रोड ग्रामीण है, शहरी है या हाईवे है।

वहीं बहराइच हिंसा में 3 आरोपितों के रिश्तेदारों ने लोक निर्माण विभाग की बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वालों में हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद की बेटी भी है।

3 हिंदुओं की दुकान पर भी नोटिस चस्पा

बता दें कि लोकनिर्माण विभाग ने बहराइच के महराजगंज में 23 दुकानों पर नोटिस चस्पा की थी। जिन तीन दुकानों पर नोटिस चस्पा की गई है, उनमें 20 मुस्लिम व 3 हिंदुओं की दुकान है। नोटिस में लिखा गया है कि कुण्डासर -महसी-नानापार प्रमुख जिला मार्ग है। विभागीय मानक के अनुसार बीच सड़क से 60 फिट के अंदर जिनकी भी दुकान है। बिना विभागीय अनुमति के रोड के बीच से 60 फिट के अंदर निर्माण अतिक्रम की श्रेणी में आता है। जिन लोगों के मकान दुकान विभाग लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बिना अनुमति के बने हैं। उन्हें तीन दिन के अंदर हटा लें। अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में यह भी लिखा है यदि आपने यह निर्माण जिलाधिकारी महोदय, बहराइच या पूर्व विभागीय अनुमति से किया गया है तो उसकी मूल प्रति तत्काल उपलब्ध करायें।

बुलडोजर एक्शन के डर से लोग खुद तोड़ रहे अपनी दुकान

लोक निर्माण विभाग के बुलडोजर एक्शन पर भले ही हाईकोर्ट न रोक लगा दिया है, लेकिन जिनकी दुकान पर नोटिस चस्पा हुआ है वो लोग स्वयं अपनी दुकान तोड़ने में लग गए हैं। इन लोगों को डर है कि बुलडोजर एक्शन के बाद पूरी दुकान मलबे में तब्दील हो जाएगी। पीड़ित ईंट और सरिया सुरक्षित निकालने के लिए खुद से दुकान तोड़ रहे हैं।

मृतक राम गोपाल के घर बढ़ाई गई सुरक्षा

वहीं बहराइच हिंसा में मारे गए राम गोपाल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी दई है। मृतक के पिता कैलाश ने गुरुवार को इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। मीडिया कर्मियों से बातचीत में कैलाश ने कहा है कि हम सरकार की मदद से संतुष्ट हैं। लेकिन मेरे बेटे को जैसे मारा वैसे आरोपियों को नहीं मारा गया है।

बहराइच हिंसा के 89 आरोपी गिरफ्तार

बहराइच हिंसा में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तार कर रही है। अभी तक पुलिस ने 89 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अयोध्या सांसद ने अवधेश प्रसाद ने बुलडोजर एक्शन पर योगी सरकार को घेरा। कहा-कानून में मौत की सजा है। लेकिन बुलडोजर नहीं। योगी बाबा प्रदेश में अलग कानून चलाना चाहते हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे