भारी बारिश की चेतावनी। सोर्स: AI
देश

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

Heavy Rain Alert: दक्षिण भारत के किन राज्यों में अगले छह दिनों तक भारी बारिश और आंधी का खतरा है? कहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और किन राज्यों में घना कोहरा छाएगा?

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में 24 से 28 नवंबर के बीच व्यापक बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट।

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में 24 से 27 नवंबर तक 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका।

  • असम, मेघालय, पंजाब, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी।

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण भारत के कई राज्यों में 29 नवंबर तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मौसम का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। वहीं, पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के कुछ राज्यों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 से 27 नवंबर के दौरान कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा 24 से 26 नवंबर तक इन इलाकों में व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

केरल और माहे में 24 से 27 नवंबर के दौरान बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। यहां कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। लक्षद्वीप में 24 और 29 नवंबर को बारिश हो सकती है, जबकि 25 से 28 नवंबर के दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 2 से 27 नवंबर के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इनकी गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 24 और 25 नवंबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

24 से 25 नवंबर को किन राज्यों में होगी बारिश।

इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

बारिश के अलावा मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 नवंबर को असम और मेघालय में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, 24 से 25 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में भी कोहरे की संभावना है।

इसके अलावा पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23 नवंबर को तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 नवंबर को घना कोहरा छाने का अनुमान है।

26 से 27 नवंबर तक किन राज्यों में बारिश।

पश्चिम और मध्य भारत में मौसम सामान्य

मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह पश्चिम और मध्य भारत में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इन क्षेत्रों में फिलहाल मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है।

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर

PF का पैसा ATM-UPI से निकलेगा, 3 दिन में क्लेम सेटल, तुरंत जानें कैसे और कब?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट