रूफटॉप सोलर में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम; अब तक 9.62 लाख से अधिक घरों में लगे सोलर संयंत्र,मार्च तक आवेदन

UP First State Country Rooftop Solar: यूपी के 5 लाख घरों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र, केंद्र को भेजा प्रस्ताव पीएम सूर्य घर योजना के तहत 750 मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने की तैयारी ।
UP ranks first in rooftop solar
रूफटॉप सोलर में यूपी पहले स्थान पर (सोर्स : AI जेनेरेटेड)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • यूपी में अब तक 9.62 लाख से अधिक घरों में सोलर, देश में पहला स्थान

  • यूपी के 5 लाख घरों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र

  • 750 मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने की तैयारी

  • 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन, ₹1.08 लाख तक सब्सिडी

Pradhan Mantri Surya Ghar Free Electricity Scheme : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 5 लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने की योजना तैयार की है।

इसके लिए उपयोगिता आधारित एकत्रीकरण मॉडल के अंतर्गत केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इस परियोजना के माध्यम से प्रदेश में लगभग 750 मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता विकसित की जाएगी।

प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा

इस योजना के तहत 5 लाख घरों में से 50 प्रतिशत घरों पर 1 किलोवाट तथा शेष 50 प्रतिशत घरों पर 2 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र लगाए जाएंगे। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹3,750 करोड़ है, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की वित्तीय सहायता प्रस्तावित है।

योजना का क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL), उसकी विभिन्न विद्युत वितरण कंपनियों (DISCOMs) एवं उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) के समन्वय से किया जाएगा।

इस पहल से बड़ी संख्या में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने, बिजली बिल में कमी लाने तथा प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

UP ranks first in rooftop solar
सीएम योगी की पहल! सोलर पैनल से सशक्त हो रहे यूपी के किसान, राज्य बन रहा ऊर्जा का मजबूत केंद्र

घरेलू रूफटॉप सोलर स्थापना में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर स्थापनाओं में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।

प्रदेश में अब तक कुल 9,62,866 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

उपभोक्ता 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन

प्रदेश में रूफटॉप सौर ऊर्जा की अपार संभावनाओं को देखते हुए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे योजना की निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2027 से पहले आधिकारिक पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन करें ।

₹1.08 लाख की केंद्रीय एवं राज्य सब्सिडी का लाभ उठाकर अपने घरों पर सोलर संयंत्र स्थापित करा सकते हैं । इससे उन्हें बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा का लाभ भी मिलेगा।

UP ranks first in rooftop solar
जीबीसी से मिलेगी सोलर मिशन को रफ्तार, यूपी के 17 शहर बनेंगे सोलर सिटी