कॉन्सेप्ट फोटो 
देश

हरिद्वार भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- घटना से अत्यंत दुख में हूं

Mnsa Devi Temple Stampede: पीएम मोदी ने आज सुबह हरिद्वार में हुई भगदड़ की घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ से अत्यंत दुःखी हूं।

अर्पित शुक्ला

PM Modi On Haridwar Stampede: हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने की घटना सामने आई है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल हो गए हैं। हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। देश के कई राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। जिसके चलते मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह हरिद्वार में हुई भगदड़ की घटना पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूं। पीएम मोदी ने कहा कि अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना जताता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

क्यों मची भगदड़?

आशंका जताई जा रही है कि भगदड़ बिजली के करंट की वजह से हुई। दरअसल, सावन के महीने के चलते हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग मंदिरों में जल चढ़ाने आ रहे हैं। आज सुबह भी मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भारी भीड़ थी। ऊपर से मानसून की बारिश हो रही है, जिससे सड़कें जलमग्न और फिसलन भरी हैं। मंदिर का रास्ता ढलानदार और संकरा है। इसलिए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई।

अचानक आई भीड़

रविवार होने की वजह से मनसा देवी मंदिर में काफी भीड़ रहती है। वहीं आज हरियाली तीज का त्यौहार भी है। जिससे मंदिर में आज और अधिक भीड़ आ गई। चशमदीदों का कहना है कि अचानक बहुत धिक भीड़ आ गई, जिससे धक्कामुक्की हुई और फिर भगदड़ मच गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इन सब कारणों के बीच एक बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर बी उठता है कि इतनी भारी संख्या में पहुंचे लोगों की सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। 2 किलोमीटर ऊपर तक इतनी भीड़ पहुंचने से पहले रोका क्य़ों नहीं गया। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा है कि वो नजर बनाए हुए हैं।

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?