- Hindi News »
- India »
- How Dangerous Is The Way To Mansa Devi Temple These 5 Reasons Came To The Fore For The Stampede
संकरा मार्ग, 2km की चढ़ाई और करंट की अफवाह…मनसा देवी मंदिर में भगदड़ के 5 कारण
Haridwar Temple Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में आज सुबह भगदड़ हो गई। अब तक कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भगदड़ में करीब 6 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ (Image- Social Media)
Mansa Devi Temple Stampede: सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार जाने की मान्यता काफी प्रचलित है। इस महीने में कांवड़ियों समेत हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। रविवार सुबह मंदिर परिसर के पास भगदड़ मच गई। इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, घायलों की संख्या 25 से 30 बताई जा रही है।
आपको बता दें कि हर की पौड़ी से मंदिर की दूरी करीब 1.5 से 2 किलोमीटर है। ऊपर सीधे पहाड़ी रास्ते पर चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर मौजूद हैं, जहां चढ़ाई करनी पड़ती है। कुछ सवाल हैं जो लोगों के मन में उठ रहे हैं कि, सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? बाड़ को कंट्रेल क्यों नहीं किया गया और कैसे इतनी बड़ी घटना हो गई?
भगदड़ के प्रमुख कारण
1. करंट की अफवाह
सम्बंधित ख़बरें
Dehradun News: सेलाकुई में मजदूरों का भारी हंगामा, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी; कई पुलिसकर्मी घायल
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
नैनीताल कलेक्ट्रेट में मची सनसनी! पार्किंग में खड़ी कार के अंदर खून से लथपथ मिला वकील का शव
UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, 12th में 85% तो 10th में 98% पास, सीएम धामी ने दी बधाई
इस दर्दनाक घटना पर हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भगदड़ की वजह यह है कि कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि वहां पर बिजली के तार में करंट फैल गया है। उन्होंने बताया कि लोग बिजली का तार खींचकर सीढ़ी पर ऊपर चढ़ना चाह रहे थे। डीए ने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पहले सूचना ये थी कि घटना बिजली के तार में करंट लगने की अफवाह से हुई।
2. संकरा मार्ग
बता दें कि मंदिर जाने का जो मार्ग है वो काफी संकरा है। ऐसे में भगदड़ मचने पर लोग एक-दूसरे के ऊपर आ गए, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया।
3. 2km की चढ़ाई
मनसा देवी मंदिर ऊपर पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर में जाने के लिए 2 किलोमीटर लंबी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। और भगदड़ के समय कुछ लोग सीढ़ियों पर गिर गए और समतल जगह ना होने के कारण वो गिरते और दबते चले गए।
4. अचानक आई भीड़
रविवार होने की वजह से मनसा देवी मंदिर में काफी भीड़ रहती है। वहीं आज हरियाली तीज का त्यौहार भी है। जिससे मंदिर में आज और अधिक भीड़ आ गई। चशमदीदों का कहना है कि अचानक बहुत धिक भीड़ आ गई, जिससे धक्कामुक्की हुई और फिर भगदड़ मच गई।
5. सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इन सब कारणों के बीच एक बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर बी उठता है कि इतनी भारी संख्या में पहुंचे लोगों की सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। 2 किलोमीटर ऊपर तक इतनी भीड़ पहुंचने से पहले रोका क्य़ों नहीं गया।
यह भी पढ़ें- देश का मौसम: राजस्थान होगा परेशान…तो MP-गुजरात तबाह, जानिए यूपी-बिहार का हाल
प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा है कि वो नजर बनाए हुए हैं।
How dangerous is the way to mansa devi temple these 5 reasons came to the fore for the stampede
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














