निक्‍की की सास को पुल‍िस ने किया अरेस्‍ट (File Photo) 
देश

ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में नया ट्विस्ट, सास को गिरफ्तार करते ही हुआ बड़ा खुलासा

Greater Noida Dowry Case: ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में कासना पुलिस ने सास दयावती को गिरफ्तार किया है। साजिश और सबूत छिपाने की भूमिका उजागर हुई है।

अर्पित शुक्ला

Nikki murder case: ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में एक नया ट्विस्ट आया है। कासना पुलिस ने मृतका निक्की की सास दयावती को भी अरेस्ट कर लिया है। दयावती को पुलिस ने उस समय पकड़ा जब वो अपने बेटे, जो पहले से ही जेल में है, उससे मिलने जिम्स अस्पताल जा रही थी। पुलिस ने बताया कि सास की भूमिका हत्या की साजिश तथा सबूत छिपाने में सामने आई है।

बता दें कि इससे पहले निक्की के पति को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद अब पुलिस दोनों से आमने-सामने पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश में है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में पत्नी को दहेज के लालच में जिंदा जलाने वाले पति विपिन भाटी का कहना है कि उसको इस घटना पर कोई पछतावा नहीं है। विपिन ने दावा किया है उसकी पत्नी निक्की भाटी अपने आप मरी है। इसी के साथ विपिन भाटी ने ये भी कहा कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा आम बात है।

विपिन के पैर में लगी गोली

बता दें कि गुरुवार की रात को विपिन भाटी तथा उसके परिवारवालों ने निक्की के साथ मारपीट कर उसको जिंदा जला दिया था। पुलिस ने इस मामले में पति को अरेस्ट किया था। इस बीच रविवार को विपिन ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। विपिन के पैर में गोली लगी है।

जिंदा जलाने का खौफनाक वीडियो वायरल

बता दें कि निक्की भाटी के साथ मारपीट तथा उसे जलाने के कई खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद निक्की की बहन उसको आनन फानन में ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल लेकर गई यहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गुरुवार शाम को हुई इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें से एक में निपिन तथा एक अन्य महिला निक्की के बाल पकड़कर उसको घसीटते दिख रहे हैं।

निक्की की बहन ने बताई आपबीती

निक्की की बहन कंचन ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे सास दया और देवर विपिन ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। कंचन के अनुसार, दया ने ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को दिया, जिसने निक्की पर उसे डालकर आग लगा दी। निक्की को बेरहमी से पीटा गया और उसका गला दबाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे जिंदा जलाया गया।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना