- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- I Have No Remorse Said Accused Vipin Bhati Who Set Ablaze Wife Nikki For Dowry In Greater Noida
पत्नी को जलाया जिंदा, पुलिस ने मारी गोली…बोला- कोई पछतावा नहीं, ये आम बात है
- Written By: अर्पित शुक्ला
Greater Noida Dowry Case: ग्रेटर नोएडा में पत्नी को दहेज के लालच में जिंदा जलाकर मारने वाले पति विपिन भाटी का कहना है कि उसे इसका कोई पछतावा नहीं है।

आरोपी विपिन भाटी
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में पत्नी को दहेज के लालच में जिंदा जलाने वाले पति विपिन भाटी का कहना है कि उसको इस घटना पर कोई पछतावा नहीं है। विपिन ने दावा किया है उसकी पत्नी निक्की भाटी अपने आप मरी है। इसी के साथ विपिन भाटी ने ये भी कहा कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा आम बात है।
बता दें कि गुरुवार की रात को विपिन भाटी तथा उसके परिवारवालों ने निक्की के साथ मारपीट कर उसको जिंदा जला दिया था। पुलिस ने इस मामले में पति को अरेस्ट किया था जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी थी। इस बीच रविवार को विपिन ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। विपिन के पैर में गोली लगी है।
जिंदा जलाने का खौफनक वीडियो वायरल
बता दें कि निक्की भाटी के साथ मारपीट तथा उसे जलाने के कई खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद निक्की की बहन उसको आनन फानन में ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल लेकर गई यहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गुरुवार शाम को हुई इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें से एक में निपिन तथा एक अन्य महिला निक्की के बाल पकड़कर उसको घसीटते दिख रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
UP पुलिस का डबल एक्शन, एटा-बुलंदशहर में देर रात ताबड़तोड़ एनकाउंटर, अवैध हथियारों संग दबोचे गए 3 शातिर अपराधी
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
भारत में कैसे पहुंचा ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा? कुशीनगर के मदरसे में हुआ खुलासा, इलाके में मचा हड़कंप
निक्की की बहन ने बताई आपबीती
निक्की की बहन कंचन ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे सास दया और देवर विपिन ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। कंचन के अनुसार, दया ने ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को दिया, जिसने निक्की पर उसे डालकर आग लगा दी। निक्की को बेरहमी से पीटा गया और उसका गला दबाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे जिंदा जलाया गया। कंचन ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी बात नहीं सुनी और उसके साथ भी मारपीट की। कंचन ने इस दौरान घटना का वीडियो बना लिया।
यह भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट, घर के बाहर भारी पुलिसबल की तैनाती
निक्की को तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन वह बच नहीं सकी। कंचन ने आरोप लगाया कि घटना के समय रोहित और ससुर सत्यवीर भी मौके पर थे। कंचन की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
I have no remorse said accused vipin bhati who set ablaze wife nikki for dowry in greater noida
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














