देश

सरकार लाएगी 58 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश, रुकेगा दोयम दर्जे की वस्तुओं का आयात

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: सरकार दोयम दर्जे की वस्तुओं के आयात पर रोक लगाने और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एल्यूमीनियम, तांबे से बने उत्पादों और घरेलू बिजली उपकरणों के लिए अगले छह महीनों में कम-से-कम 58 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCO) लाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) देश में उच्च गुणवत्ता के उत्पादों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की कोशिश में लगा हुआ है। इसी दिशा में यह कदम उठाने की तैयारी है।

DPIIT में संयुक्त सचिव संजीव (Sanjeev) ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, “सन् 1987 के बाद से अब तक सिर्फ 34 क्यूसीओ लाए गए हैं। लेकिन अब हम अगले छह महीनों में 58 क्यूसीओ लेकर आएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य दोयम दर्जे की वस्तुओं का आयात रोकना है। ये अनिवार्य मानक घरेलू और विदेशी कंपनियों दोनों के लिए होंगे।”

गुणवत्ता नियंत्रण के लिए जारी होने वाले इन आदेशों के अतर्गत 315 उत्पाद मानक होंगे। इन आदेशों के अंतर्गत, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) चिह्न नहीं रखने वाले उत्पादों का उत्पादन, बिक्री-व्यापार, आयात और भंडारण नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा, “यह क्यूसीओ प्रक्रिया का पालन करने के बाद एक साल के अंदर अधिसूचित कर दिए जाएंगे।” उन्होंने कहा कि गुणवत्ता सुनिश्चित करने से घरेलू वस्तुओं के लिए वैश्विक बाजार भी उपलब्ध हो सकेगा। (एजेंसी)

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट