पीएम मोदी Source- IANS
देश

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह

PM Modi Gold Buying Appeal: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट के बीच पीएम मोदी ने अपनी पुरानी अपील का जिक्र किया। क्या लोगों ने सोना खरीदना कम किया? जानें गोल्ड की मांग और कीमतों में गिरावट की वजह।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • पीएम मोदी ने मई 2026 में एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी और विदेश यात्रा टालने की अपील की थी।

  • वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, 2026 की दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 6% घटकर 131 टन रही।

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेड की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से सोने की कीमतों पर दबाव आया।

PM Modi on Gold Rate Fall: शादी के सीजन के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के 20 नवंबर 2026 के सुबह के भाव के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 5,947 रुपये गिरकर 1,23,584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 5,447 रुपये गिरकर 1,13,203 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 4,460 रुपये गिरकर 92,688 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने की कीमतों में आई इस गिरावट के बाद एक सवाल उठ रहा है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करीब छह महीने पुरानी अपील का असर अब दिखाई दे रहा है? दरअसल, पीएम मोदी ने मई 2026 में देशवासियों से एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी टालने और विदेश यात्रा से बचने की अपील की थी।

पीएम मोदी ने सोने की कीमतों पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सोने की कीमतों में गिरावट और अपनी पुरानी अपील का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी, अगर इसकी तत्काल जरूरत न हो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों ने उनकी बात मानी और सोने की खरीदारी कम की, जिससे कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने अपनी बात को आर्थिक बचत और देश के हित से जोड़ते हुए कहा कि लोगों को गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

क्या पीएम मोदी की अपील से सोने की खरीदारी कम हुई?

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की 2026 की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सोने की मांग मात्रा के लिहाज से पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 6 फीसदी घटकर 131 टन रह गई। हालांकि, सोने पर लोगों का कुल खर्च 50 फीसदी बढ़कर करीब 1.979 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

इसका मतलब है कि लोगों ने वजन के हिसाब से कम सोना खरीदा, लेकिन कीमतें अधिक होने के कारण कुल खर्च बढ़ गया। रिपोर्ट में मांग में कमी के पीछे ऊंची कीमतों और खरीदारी की बदलती प्रवृत्ति जैसे कारकों का जिक्र है। इसलिए इस गिरावट को केवल प्रधानमंत्री की अपील से जोड़ना उचित नहीं होगा।

सोने की कीमतों में गिरावट की असली वजह क्या है?

सोने की कीमतों में मौजूदा गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई वजहें काम कर रही हैं...

  • PM मोदी की अपील: सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे घरेलू मांग के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां भी अहम हैं। पीएम मोदी की अपील का असर कितना रहा, इसे अलग से मापना आसान नहीं है।

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें: अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका के बीच निवेशक बॉन्ड जैसे विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं। सोने पर ब्याज नहीं मिलता, इसलिए ऊंची ब्याज दरों के माहौल में इसकी मांग प्रभावित हो सकती है।

  • अमेरिकी डॉलर की मजबूती: जब डॉलर मजबूत होता है, तो दूसरी मुद्राओं में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग पर दबाव पड़ सकता है।

  • मुनाफावसूली: जब सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर पहुंचती हैं, तो निवेशक मुनाफा कमाने के लिए अपनी होल्डिंग बेच सकते हैं। इससे बाजार में बिकवाली बढ़ती है और कीमतों पर दबाव आता है।

PM मोदी ने सोना नहीं खरीदने की अपील क्यों की थी?

प्रधानमंत्री मोदी ने 10 मई 2026 को हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान देशवासियों से एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी और विदेश यात्राओं से बचने की अपील की थी। उस समय पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई थी। इससे भारत के आयात बिल और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ने की आशंका थी।

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। इसके अलावा, देश सोने के बड़े आयातकों में शामिल है। तेल और सोने का आयात मुख्य रूप से डॉलर में होता है। ऐसे में पीएम मोदी ने लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने में सहयोग करने की अपील की थी।

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें