पीएम नरेंद्र मोदी (डिजाइन फोटो) 
देश

महाराष्ट्र-अरुणाचल के बाद 'कमलमय' हुआ गोवा, जिला पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत से गदगद हुए PM मोदी

Goa Local Body Election News: गोवा के सियासी मैदान में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और एमजीपी गठबंधन ने अपना परचम लहरा दिया है। जिला पंचायत चुनावों के नतीजों में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की है।

अभिषेक सिंह

Goa Zilla Panchayat Poll Results 2025: गोवा के सियासी मैदान में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और एमजीपी गठबंधन ने अपना परचम लहरा दिया है। सोमवार, 22 दिसंबर को आए राजनी जिसके बाद पीएम ने गोवा को लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इस शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश राज्य में सुशासन और विकास की राजनीति पर जनता की मुहर है। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले इसे एक बड़े सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें सत्ताधारी दल ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है।

भाजपा ने 30 सीटों पर जमाया कब्जा

इन चुनावों में 50 सीटों वाली जिला पंचायत बॉडी में बीजेपी 30 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, पिछली बार के मुकाबले सीटों में थोड़ी कमी आई है, लेकिन बहुमत अभी भी एनडीए के पास है। शाम 6.30 बजे तक की स्थिति के अनुसार, कांग्रेस ने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए 9 सीटों पर कब्जा जमाया है।

केजरीवाल की 'आप' को मिली एक सीट

इसके अलावा आम आदमी पार्टी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी को एक-एक सीट मिली है। गोवा पंचायत चुनाव में मिली जीत के बाद सूबे के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया है और कहा कि जनता ने विकास को चुना है।

सुशासन और विकास की जीत: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गोवा के लोगों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि गोवा हमेशा सुशासन और प्रगतिशील राजनीति के साथ खड़ा रहा है। पीएम ने कहा कि जिला पंचायत चुनावों में बीजेपी और एमजीपी गठबंधन को मिला समर्थन हमारे विकास कार्यों को और मजबूती देगा।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की, जिन्होंने जमीनी स्तर पर सराहनीय काम किया, जिसकी वजह से यह सुखद नतीजा आया है। पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार इस शानदार राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह जीत बताती है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर जनता का भरोसा कायम है।

वोटिंग के आंकड़े और सियासी समीकरण

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस चुनाव में लगभग आठ लाख मतदाताओं में से 70.81 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा वोटिंग उत्तरी गोवा के लातंबरसेम में 88.29 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके बाद नागरगांव में 86.71 प्रतिशत और पाले में 86.58 प्रतिशत मतदान हुआ। ये तीनों क्षेत्र उत्तरी गोवा में स्थित हैं, जहां मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। चुनाव मैदान में कुल 226 उम्मीदवार थे, जिनमें उत्तर गोवा से 111 और दक्षिण गोवा से 115 प्रत्याशी शामिल थे। इनमें से 62 उम्मीदवार निर्दलीय थे।

कांग्रेस ने भी किया स्थिति में सुधार

बीजेपी ने जहां 40 सीटों पर किस्मत आजमाई थी, वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने क्रमशः 42 और 36 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने गठबंधन किया था, जिसका असर नतीजों में थोड़ा सुधार के रूप में दिखा।

कांग्रेस ने पिछली बार की 4 सीटों के मुकाबले इस बार 9 सीटें जीती हैं। वहीं, बीजेपी की सीटें पिछली बार की 33 से घटकर 30 रह गई हैं। हालांकि, अभी कुछ केंद्रों पर गणना अंतिम चरण में है, जिससे एक-दो सीटों का अंतर आ सकता है। यह चुनाव 2027 के लिए सभी दलों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO