लूथरा भाइयों ने गिरफ्तारी से बचने कोर्ट में दीं दलीलें (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

थाईलैंड भागे नाइटक्लब मालिक लूथरा ब्रदर्स का 'विक्टिम कार्ड', कोर्ट में दीं 5 हैरान करने वाली दलीलें

Goa Nightclub Fire Tragedy: गोवा के अर्पोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड के बाद देश छोड़कर थाईलैंड भागे सौरभ और गौरव लूथरा ने अब कानूनी दांवपेच शुरू कर दिए हैं।

सौरभ शर्मा

Goa Nightclub Owner Luthra Brothers Bail Plea: गोवा के अर्पोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड के बाद देश छोड़कर थाईलैंड भागे सौरभ और गौरव लूथरा ने अब कानूनी दांवपेच शुरू कर दिए हैं। 25 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पुलिस की रडार पर आए इन भाइयों ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है। गिरफ्तारी के डर से विदेश बैठे लूथरा बंधुओं ने कोर्ट में खुद को बेकसूर बताते हुए अजीबोगरीब दलीलें दी हैं और कहा है कि वे तो खुद इस हादसे के पीड़ित हैं।

दिल्ली की अदालत ने लूथरा भाइयों को तुरंत राहत देने से इनकार कर दिया है और इस मामले में गोवा सरकार से जवाब मांगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने के महज पांच घंटे के भीतर ही दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट पकड़कर बैंकॉक निकल गए थे। हालांकि, भारतीय एजेंसियां अब थाईलैंड के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं ताकि उन्हें जल्द से जल्द डिपोर्ट किया जा सके। उधर, पुलिस ने उनके खिलाफ इंटरपोल से ब्लू नोटिस भी जारी करवा दिया है, जिससे उनकी वतन वापसी की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

'मिर्गी के दौरे पड़ते हैं, यह विच-हंट है'

कोर्ट में सुनवाई के दौरान लूथरा भाइयों की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा और तनवीर अहमद मीर ने बचाव में कई दलीलें पेश कीं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि सौरभ लूथरा मिर्गी और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, इसलिए उनकी सेहत का ख्याल रखा जाना चाहिए। वकीलों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके मुवक्किलों के खिलाफ 'विच-हंट' यानी जानबूझकर निशाना बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। उनका तर्क है कि लूथरा भाई क्लब के मालिक नहीं बल्कि सिर्फ लाइसेंसी हैं और हादसे के वक्त वहां मौजूद भी नहीं थे।

मैनेजर जिम्मेदार, हमें भारत आने का मौका दें

लूथरा बंधुओं का कहना है कि क्लब का रोजमर्रा का कामकाज उनके पार्टनर और मैनेजर संभालते थे, जिन्हें पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, इसलिए सारी जिम्मेदारी उन पर थोपना गलत है। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया है कि उन्हें थाईलैंड से सुरक्षित भारत लौटने का संरक्षण दिया जाए ताकि वे गोवा की अदालत में अपना पक्ष रख सकें और राहत मांग सकें। सौरभ लूथरा ने अपनी याचिका में यह सफाई भी दी है कि वह घटना से एक दिन पहले ही बिजनेस मीटिंग के लिए विदेश जाने की योजना बना चुके थे और उनका भागने का कोई इरादा नहीं था।

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू