पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
देश

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबे समय से दिल्ली में चल रहा था इलाज

Satyapal Malik Death News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।

अमन उपाध्याय

Satyapal Malik Death: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें 11 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की जानकारी उनके आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से साझा की गई।

उन्होंने 7 जून को एक्स पर लिखा था, "नमस्कार साथियों, मैं करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती हूं और किडनी की बीमारी से जूझ रहा हूं। मेरी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है और स्थिति बेहद नाज़ुक होती जा रही है।"

फैसले की छठी वर्षगांठ पर हुआ निधन

सत्यपाल मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल रहे। उन्हीं के कार्यकाल में 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाया गया था, जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त हो गया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया गया। जम्मू-कश्मीर के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन के बाद सत्यपाल मलिक को गोवा का 18वां राज्यपाल बनाया गया। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2022 तक मेघालय के 21वें राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दीं। यह एक संयोग ही है कि आज, इस ऐतिहासिक फैसले की छठी वर्षगांठ पर ही, सत्यपाल मलिक का निधन हो गया।

केसी त्यागी ने निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने बताया कि जब मेरठ एकजुट था, तब दोनों ने साथ मिलकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वे लंबे समय तक चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व वाले लोकदल में एक साथ सक्रिय रहे। बाद में वीपी सिंह सरकार में भी दोनों सांसद बने। सत्यपाल के निधन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक सशक्त आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है।

मेरठ से रखी राजनीतिक जीवन की नींव

सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई, 1946 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले स्थित हिसावदा गांव के एक जाट परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा मेरठ विश्वविद्यालय से पूरी की, जहां से उन्होंने विज्ञान विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बाद में एलएलबी की डिग्री भी हासिल की। 1968-69 के दौरान वे मेरठ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में चुने गए, जिसने उनके राजनीतिक जीवन की नींव रखी।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी