कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
देश

77 फाइटर जेट तबाह करेंगे 23 टारगेट, फिर थर-थर कांपेगा पाकिस्तान; पोखरण बॉर्डर पर दिखेगा 'ऑपरेशन सिंदूर' का खौफ

Indian Air Force Exercise Vayu Shakti: भारतीय वायुसेना राजस्थान के पोखरण में पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन करने जा रही है, जिसे देखकर दुश्मन के पसीने छूट जाएंगे।

अभिषेक सिंह

Vayu Shakti 2026: भारतीय वायुसेना पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन करने जा रही है, जिसे देखकर दुश्मन के पसीने छूट जाएंगे। राजस्थान के पोखरण में होने वाली 'एक्सरसाइज वायुशक्ति' में 77 फाइटर जेट और भारी मात्रा में विस्फोटक का इस्तेमाल होगा। सबसे खास बात यह है कि इस दौरान हाल ही में चर्चा में रहे 'ऑपरेशन सिंदूर' की झलक भी देखने को मिलेगी।

आपको बता दें कि यह मेगा एक्सरसाइज 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। 'एक्सरसाइज वायुशक्ति' करीब 2 घंटे 35 मिनट तक चलेगी। इस दौरान राफेल, सुखोई-30, मिग-29 और तेजस जैसे विमान आसमान में अपना दम दिखाएंगे। वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने साफ किया है कि इसका मकसद देश को अपनी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करना है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का संदेश स्पष्ट था कि भारत अपनी जमीन पर किसी भी आतंकी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा और उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

दुश्मन फिर एक बार देखेगा राफेल का दम

वायुशक्ति एक्सरसाइज के लिए जैसलमेर, जोधपुर, उत्तरलाई और फलौदी जैसे एयरबेस पूरी तरह एक्टिव रहेंगे। इसके अलावा हिंडन और बड़ोदरा से भी एयरक्राफ्ट उड़ान भरेंगे। इस दौरान करीब 12 हजार किलो विस्फोटक का इस्तेमाल कर 23 अलग-अलग टारगेट्स को निशाना बनाया जाएगा। इसमें दिन और रात की ऑपरेशनल क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। इन टारगेट्स में स्ट्रैटजिक, टेक्टिकल, सर्फेस और एरियल टारगेट शामिल होंगे।

ऑपरेशनल रोल में दिखेगा C-295 विमान

एक्सरसाइज में राफेल, जगुवार, अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर, चिनूक और स्वदेशी एलसीएच प्रचंड भी शामिल होंगे। खास बात यह है कि पहली बार सी-295 विमान को ऑपरेशनल रोल में देखा जाएगा। सेनाओं का तालमेल दिखाने के लिए एम-777 और एयर डिफेंस गन एल-70 के साथ स्पेशल फोर्स के कमांडो भी इसका हिस्सा बनेंगे। वाइस चीफ ने यह भी बताया कि 114 नए फाइटर जेट्स के लिए एमआरएफए योजना पर विचार चल रहा है, जिसमें राफेल या कोई अन्य विमान शामिल हो सकता है।

किराना हिल्स 'स्ट्राइक' पर कही बड़ी बात

पाकिस्तान के किराना हिल्स पर हुए धमाकों और 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हुई स्ट्राइक को लेकर एयर मार्शल नागेश कपूर ने अहम जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय वायुसेना ने केवल आतंकी और पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था, जो बिल्कुल सही है। लेकिन किराना हिल्स के जो वीडियो ओपन सोर्स में दिख रहे हैं उनके बारे में वायुसेना को जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि वहां जो धमाका हुआ, वह हमने किया या वहां की किसी इंसरजेंसी की वजह से हुआ, यह कहना मुश्किल है। संभव है कि वे वीडियो उन्होंने खुद बनाए हों। वायुशक्ति एक्सरसाइज के जरिए पाकिस्तान या चीन को संदेश देने के सवाल पर वाइस चीफ ने कहा कि हमारा काम अपनी क्षमताओं और ऑपरेशनल तैयारियों का प्रदर्शन करना है। इसे देखने वाले इसमें से क्या संदेश लेना चाहते हैं, यह पूरी तरह उन पर निर्भर करता है।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...