प्रवर्तन निदेशालय का ऑफिस सोर्स- सोशल मीडिया
देश

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

Action In Money Laundering: केंद्रीय जांच एजेंसी ने केरल, तमिलनाडु में कई जगहों पर छापेमारी की है। भारत लझना मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के आर. प्रेमकुमार से जुड़े ठिकाने पर कार्रवाई की गई है।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • देश के कई हिस्सों में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखी गई

  • केरल और तमिलनाडु में 11 जगहों पर छापेमारी की गई

  • मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एजेंसी जांच कर रही है

ED Raid In Keralam: प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को केरल, पंजाब और तमिलनाडु में अलग-अलग मामले में 11 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 'भारत लझना मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी' के संस्थापक सदस्य और CMD, आर. प्रेमकुमार तथा अन्य लोगों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की गई है। छापेमारी की यह प्रक्रिया सुबह जल्दी शुरू हुई और केरल तथा तमिलनाडु के चेन्नई में संदिग्धों से जुड़े ठिकानों पर अभी भी जारी है। केंद्रीय एजेंसी की कई टीमों ने राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर इस छापेमारी को अंजाम दिया।

इसके साथ ही ED ने बुधवार को मोगा में AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के फ्लैट पर छापेमारी की। तलाशी अभियान दो घंटे तक चला।

ऑफिस समेत घर पर कार्रवाई

जिन जगहों पर तलाशी ली गई, उनमें आर. प्रेमकुमार का कार्यालय और घर शामिल हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल करके 'भारत लझना मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी' के करोड़ों रुपये, जो आम जमाकर्ताओं से जुटाए गए थे. अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिए और उनका निजी इस्तेमाल किया। अधिकारियों का यह भी आरोप है कि प्रेमकुमार ने सोसाइटी के 'रागम थिएटर' को 'ब्रियोस फिनवेस्ट' के पास गिरवी रख दिया, जबकि इसके बदले मिलने वाली रकम सोसाइटी तक कभी पहुंची ही नहीं।

वित्तीय अनियमितता को लेकर कार्रवाई

केंद्रीय एजेंसी ने प्रेमकुमार पर यह आरोप भी लगाया है कि उन्होंने कांचीपुरम में अपनी पत्नी के नाम पर लगभग 500 एकड़ जमीन खरीदी है। एजेंसी का यह तलाशी अभियान, कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में चल रही जांच का हिस्सा है। इसका मकसद पैसों के लेन-देन का पता लगाना और इससे जुड़े और सबूत जुटाना है।

इन दिनों ईडी की लगातार कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। 2 नवंबर को जांच एजेंसी होशियारपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर तलाशी अभियान चलाया था। जिसके बाद मंगलवार को श्रीनगर में टेरर फंडिंग यानी आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने से जुड़े एक मामले में बड़ा एक्शन लिया है। उमर आदिल डार और उसके साथियों से जुड़ी जांच के सिलसिले में चार जगहों पर तलाशी अभियान चलाई। साथ ही अनिल अंबानी ग्रुप के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में 510 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं।

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी