वर्धा-हिंगनघाट अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी घोटाला, अब EOW करेगी जांच;135 ग्राहकों से 2.41Cr की धोखाधड़ी

Wardha Hinganghat Bank Fraud:हिंगनघाट की रावसाहेब पटवर्धन अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी शाखा में 135 ग्राहकों से 2.41 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 13 संचालकों पर केस;EOW करेगी जांच।
Wardha hinganghat Credit Society Scam EOW Investigation
135 ग्राहकों से 2.41 करोड़ की धोखाधड़ीसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Wardha hinganghat Credit Society Scam EOW Investigation: वर्धा के हिंगनघाट में रावसाहेब पटवर्धन अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की शाखा में 135 ग्राहकों से 2.41 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 13 संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई है।

135 ग्राहकों से 2.41 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

वर्धा, रावसाहेब पटवर्धन अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड की हिंगनघाट शाखा में 135 ग्राहकों से कुल 2 करोड़ 41 लाख 50 हजार रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में हिंगनघाट पुलिस ने संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 13 संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रकम बड़ी होने के कारण पुलिस ने मामले की जांच वर्धा आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दी है।

ग्राहक की शिकायत से खुला मामला

मामला तब सामने आया जब बैंक ग्राहक समीक्षा नंदकिशोर शिवणकर (27) अपनी जमा राशि निकालने के लिए संस्था पहुंचीं। उन्होंने वर्ष 2024 में हिंगनघाट शाखा में आरडी शुरू की थी और हर महीने 1 हजार रुपए जमा करती थीं। इसके बाद उन्होंने 1 लाख रुपए की वार्षिक एफडी भी कराई थी, जिसकी मैच्योरिटी तारीख 27 अगस्त 2026 थी।

मैच्योरिटी के बाद पैसों की जरूरत होने पर समीक्षा शिवणकर अपनी जमा राशि में से 3 लाख 31 हजार 387 रुपए निकालने के लिए संस्था पहुंचीं। इसी दौरान उन्हें अपनी जमा राशि को लेकर परेशानी का पता चला। इसके बाद उन्होंने हिंगनघाट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Wardha hinganghat Credit Society Scam EOW Investigation
घृष्णेश्वर मंदिर मार्ग पर भारी वाहनों की छह माह तक पाबंदी, 29 सितंबर से 29 मार्च तक बदलेगा रूट

135 ग्राहकों की राशि मुख्य शाखा भेजने का आरोप

पुलिस शिकायत के अनुसार, संस्था के करीब 135 ग्राहकों की कुल 2.41 करोड़ रुपए की राशि शाखा अध्यक्ष आशीष चंद्रभान सोमन, उपाध्यक्ष वैशाली राजेश पाटने और अन्य संचालकों के कहने पर यवतमाल स्थित मुख्य शाखा में भेजी गई थी।

बाद में ग्राहकों को उनकी राशि नहीं मिलने पर मामला सामने आया। रकम वापस नहीं मिलने से परेशान ग्राहकों ने पुलिस से संपर्क कर न्याय की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 13 पदाधिकारियों और संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Wardha hinganghat Credit Society Scam EOW Investigation
नासिक से मुंबई निकला आदिवासी छात्रों का उलगुलान मोर्चा, पुलिस से झड़प के बाद 15 हिरासत में

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 13 पर मामला

पुलिस ने शाखा अध्यक्ष आशीष भालचंद्र सोमन, उपाध्यक्ष वैशाली राजेश पाटने तथा संचालक अनिल विठ्ठल बांद्रे, रुपेश जनार्धन येंडे, कीर्ति अतुल महाजन, सचिन पुंडलिक बनकर, राहुल शरद अडगुलवार, सारंग मुकुंद औदार्य, निलेश कैलाशचंद्र लष्करी, निखीलेश प्रकाश जोशी, संदीप शंकर जिरकर, नितेश विलास बेंद्रे और कुंदन बालकृष्ण चुलपार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यवतमाल कनेक्शन की भी जांच

घोटाले की रकम बड़ी होने के कारण अब प्रकरण की विस्तृत जांच आर्थिक अपराध शाखा करेगी। मामले की एक कड़ी यवतमाल जिले में स्थित मुख्य शाखा से जुड़ी होने की बात सामने आई है। EOW की जांच में राशि के हस्तांतरण, बैंक रिकॉर्ड और संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी। विस्तृत जांच के बाद मामले में और भी तथ्य सामने आने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com