Drug Mafia Salim Dola Arrest: तुर्किये की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई में कुख्यात ड्रग माफिया और अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के प्रमुख खिलाड़ी सलीम डोला को इस्तांबुल से गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इसे अंडरवर्ल्ड और नारकोटिक्स सिंडिकेट के खिलाफ अहम सफलता माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सलीम डोला लंबे समय से वैश्विक स्तर पर सिंथेटिक ड्रग्स के नेटवर्क का संचालन कर रहा था, जिसके लिंक कई देशों तक फैले हुए थे। जांच एजेंसियों का कहना है कि उसके नेटवर्क के संबंध भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह से भी जुड़े रहे हैं।
कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला को दाऊद इब्राहिम का सबसे ज्यादा खास माना जाता है। बताया जा रहै कि वह दुबई से अपने पूरे नेटवर्क को ऑपरेट करता था। सुरक्षा एजेंसियों ने यह भी खुलासा किया है भारत में उसका एक बड़ा चैनल स्क्रीय था जो ड्रग्स सप्लाई पर नियंत्रण रखता था।
अक्टूबर 2025 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसके करीबी सहयोगी मोहम्मद सलीम सोहेल शेख को दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया था। इसके बाद नवंबर 2025 में मुंबई पुलिस ने सलीम डोला के बेटे ताहिर डोला सहित उसके परिवार के चार सदस्यों को भी दुबई से लाकर गिरफ्तार किया था।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सलीम डोला पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) भी जारी था। मुंबई पुलिस ने भी उसे वांछित अपराधी की सूची में शामिल कर रखा था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, सलीम डोला के पास सऊदी अरब का पासपोर्ट है। जिस देश में उसकी गिरफ्तारी हुई है, वहां से उसे सीधे भारत लाना फिलहाल संभव नहीं है। ऐसे में भारतीय एजेंसियां यूएई के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास कर रही हैं, ताकि उसकी भारत वापसी सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ें: BJP में शामिल हुई स्वाती मालीवाल, केजरीवाल को बताया देशद्रोही, कहा- पंजाब को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही AAP
अधिकारियों के मुताबिक, सलीम डोला के पिता ने लंबे समय तक दाऊद इब्राहिम के साथ मुंबई में काम किया था। बाद में सलीम डोला खुद दुबई पहुंचा और डी‑कंपनी के लिए काम करते हुए नारकोटिक्स कारोबार में गहराई से शामिल हो गया।