धीरेंद्र शास्त्री सोर्स-सोशल मीडिया
देश

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच भगवान कृष्ण के बाद अब भगवान राम को लेकर विवादित बयान दे दिया है। कहा है कि प्रभुराम के पांच बाप थे।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • भगवान राम पर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया विवादित बयान

  • कथा के दौरान बोले भगवान राम के थे पांच बाप

  • धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश यादव ने जताई आप्पति

Dhirendra Shastri Controversial Statement On Lord Ram: कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों विवादित बयानों के कारण चर्चा में है। बीते दिनों भगवान श्री कृष्ण और भगवान राम जी की तुलना करते हुए भगवान श्री कृष्ण पर विवादित टिप्पणी की थी। इसी बीच एक बार भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राम जी के पांच बाप थे। उन्होंने आगे कहा इस बात का कही जिक्र नहीं है। आगे कहते है कि बड़ी विचित्र बात है। वो आगे कहते है कि दशरथ जी के प्राण गए लेकिन राम जी ने उनका अंतिम संस्कार नहीं किया।

असल में 28 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में कथावाचन के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि तुम अपने ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, बैठे हैं ऐसे तो ऐसे...कहीं ऐसे। अगर तुम्हारे वाले (श्री कृष्ण) खड़े भी होते हैं तो तीन जगहों से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कमर कहीं लचकाएं, खोपड़िया ऐसी करें, ऐसी खोपड़िया करें, फिर बंसी बजाएं ऐसे टेढ़े करके।

इसके बाद उन्होंने भगवान राम की तुलना करते हुए कहा कि हमारे वाले तो खड़े भी होते हैं एकदम सीधे। हमारे वाले का नाम भी सीधा। हमारे वाले का चलना भी सीधा, हमारे वाले दिखते भी सीधे। तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते हैं।

अखिलेश यादव ने की कड़ी आलोचना

इस बयान के बाद अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए X पर लिखा है कि ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। अखिलेश यादव ने आगे कहा इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं। अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी थी माफी

दरअसल, 29 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में कथा के दौरान शास्त्री ने कहा था कि हमारे राम सीधे हैं, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े। इस बयान के बाद मथुरा के संत भड़क गए थे। इसके बाद भगवान कृष्ण को 'टेढ़ा' बताने वाले बयान पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाथ जोड़कर माफी मांगी।

उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम एक ही हैं। दोनों में अंतर नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य किसी की भावना को आहत करना या बंटवारा करना नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी के मन को ठेस पहुंची है तो वह क्षमा मांगते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज

पप्पू यादव ने मामले में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामले में कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान से करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया 'X' पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे! सत्ता संरक्षित टुटपुंजिये फरेबी कथावाचक के खिलाफ आज मैं मुकदमा दर्ज कराने जा रहा हूं! कृष्ण कन्हैया जी को अपमानित कर ये मूर्ख बेईमान अब माफी मांगने की नौटंकी कर रहा है। इसे छोड़ेंगे नहीं, सजा दिलाकर ही मानेंगे।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला