श्री कृष्ण वाले बयान पर बागेश्वर महाराज का यू-टर्न, मांगी माफी; बोले- उद्देश्य बंटवारा करना नहीं था

Dhirendra Krishna Shastri Apology: श्री कृष्ण 'टेढ़े' वाले बयान पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- उनका उद्देश्य बंटवारा करना नहीं था, आगे कहा कि उनके भाव को गलत समझा गया।
Dhirendra Krishna Shastri Apology On Shri Krishna Statement
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • श्री कृष्ण पर दिए गए बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी।

  • कहा- भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण एक ही हैं, टिप्पणी का उद्देश्य भावनाओं को आहत करने वाला नहीं था।

  • मथुरा के कृष्ण भक्त संतों ने खोला था धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मोर्चा।

Dhirendra Krishna Shastri Apology On Shri Krishna Statement: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्ती के भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए एक बयान की वजह से हंगामा खड़ा हो गया था। सोशल मीडिया पर उनके बयान की आलोचना हो रही थी और कृष्ण भक्तों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब उसी बयान पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण सास्त्री का स्पष्टीकरण सामने आया है। उन्होंने भगवान कृष्ण को 'टेढ़ा' बताने वाले बयान पर हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम एक ही हैं। दोनों में अंतर नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य किसी की भावना को आहत करना या बंटवारा करना नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी के मन को ठेस पहुंची है तो वह क्षमा मांगते हैं।

मथुरा के कृष्ण भक्त संत धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के

दरअसल, 29 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में कता के दौरान शास्त्री ने कहा था कि हमारे राम सीधे हैं, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े। तुम्हारे ठाकुरजी की खोपड़िया भी टेढ़ी, नाम भी टेढ़ा और चलते-खड़े भी टेढ़े होते हैं। इस बयान के बाद मथुरा के संत भड़क गए थे। दिनेश महाराज ने तो यह तक कहा कि रावण का भी अहंकार नहीं रहा। धीरेंद्र कृष्ण को मांफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा साध्वी इंदुलेका ने भी नाराजगी जताई थी।

श्री कृष्ण को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा था?

दरअसल, श्री राम कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि तुम अपने ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, बैठे हैं ऐसे तो ऐसे...कहीं ऐसे। अगर तुम्हारे वाले (श्री कृष्ण) खड़े भी होते हैं तो तीन जगहों से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कमर कहीं लचकाएं, खोपड़िया ऐसी करें, ऐसी खोपड़िया करें, फिर बंसी बजाएं ऐसे टेढ़े करके। इसके बाद उन्होंने भगवान राम की तुलना करते हुए कहा कि हमारे वाले तो खड़े भी होते हैं एकदम सीधे। हमारे वाले का नाम भी सीधा। हमारे वाले का चलना भी सीधा, हमारे वाले दिखते भी सीधे। तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते हैं।

Dhirendra Krishna Shastri Apology On Shri Krishna Statement
'जब तक सूरज चांद रहेगा दिलीप जी का नाम रहेगा', अंतिम विदाई के वक्त SP हुए भावुक, बरमंडल में होगा अंतिम संस्कार