जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से 2500 सड़कें टूटी (सौजन्य सोशल मीडिया) 
देश

जम्मू-कश्मीर में तबाही: बाढ़ और भूस्खलन से 2500 सड़कें टूटीं, 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का हुआ नुकसान

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 2500 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके कारण लोक निर्माण विभाग को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पूजा सिंह

Jammu And Kashmir Disaster: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही 2500 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान होने का अनुमान लगाया है। फिलहाल विभाग आकलन करने में जुटा हुआ है।

लोक निर्माण विभाग (PWD) के अनुसार 1500 सड़कों को बहाल कर दिया गया है, लेकिन अभी भी लगभग 1000 सड़कें बंद है। जो सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी नई सड़कें भी शामिल हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर पहाड़ों से मलबा गिरने से सड़कें बंद हो गईं है, तो कुछ स्थानों पर डंगे खिसक गए है। पुल भी टूट गए। जिस वजह से ग्रामीण पैदल यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

मलबा हटाने के कार्य में जुटा PWD

लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने कि कोशिश में लगा हुआ है। PWD भारी मशीनों से सड़कों से मलबा हटाने का कार्य कर रहा है। जिन इलाकों में लैेडस्लाइड का प्रभाव कम है, वहां से मशीनों को प्रभावित इलाकों में शिफ्ट कर दिया गया है। सबसे ज्यादा बड़ी मुश्किल मलबे को ठिकाने लगाने में आ रही है।

PWD के लिए मलबा बनी बड़ी चुनौती

भूस्खलन से सड़कों पर इकट्ठा हुए मलबे को हटाना PWD के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। क्योंकि, मलबे को उठाकर कई किलोमीटर दूर तक ले जाना पड़ रहा है। वहीं, लोक निर्माण विभाग नुकसान की रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजेगा। जिसके आधार पर केंद्र सरकार से बजट मिलेगा। जिससे  क्षतिग्रस्त सड़कों को मरम्मत करने का कार्य किया जाएगा। बताया जा  रहा है कि, सबसे ज्यादा नुकसान जम्मू संभाग में हुआ है।

जम्मू संभाग में सबसे ज्यादा नुकसान

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार PWD को संभाग के कठुआ, सांबा, जम्मू, रियासी, उधमपुर, किश्तवाड़, डोडा, राजोरी, रामबन, पुंछ जबकि कश्मीर संभाग के अनंतनाग और कुलगाम में ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। कश्मीर डिविजन के अन्य जिलाें में लैंडस्लाइड की एक-दो घटनाएं होने से नुकसान कम हुआ है। कश्मीर संभाग में लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी और टिपर की मदद से सड़कों को दुरुस्त किया है।

नुकसान का आकलन करने में जुटा PWD

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन का असर 2500 सड़कों पर पड़ा है। जिसमें से अब तक 1500 सड़कों को बहाल कर दिया गया है। अगर आगे मौसम साफ रहा तो आने वाले एक हफ्ते में बाधित अन्य सड़कों को भी बहाल कर लिया जाएगा। विभाग बाढ़ा और भूस्खलन से नुकसान का आकलन जल्द ही  रिपोर्ट तैयार कर लेगा।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो