देश भर में बदला मौसम का मिजाज (कॉन्सेप्ट फोटो) 
देश

देश भर में बदला मौसम का मिजाज: कहीं गर्मी तो कहीं बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather News: देश भर में मौसम की अस्थिर स्थिति में बनी हुई है, कहीं ज्यादा बारिश की चेतावनी तो कहीं पर उमस भरी गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अस्थिरता बरकरार रह सकती है।

सौरभ शर्मा

Today's Weather News: इस समय पूरे देश में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है, जिससे कहीं लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है तो कहीं बारिश राहत बनकर बरस रही है। दिल्ली-एनसीआर में मई-जून जैसी चुभती गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है और आने वाले दिनों में भी इससे राहत मिलने की उम्मीद कम है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बिल्कुल अलग है, जहां कुछ इलाकों में गर्मी का सितम है तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए चेतावनी भी जारी की है।

इस बदलती मौसमी गतिविधियों के बीच, उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून की वापसी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसका असर पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक तरफ जहां चक्रवाती सर्कुलेशन और उत्तर-दक्षिण टर्फ लाइन कुछ क्षेत्रों में बारिश की वजह बन रही है, वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में शुष्क हवाएं तापमान बढ़ा रही हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम के ताजा पूर्वानुमान पर नजर बनाए रखें।

दिल्ली की गर्मी बढ़ाएगी बेचैनी

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों को फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जो सामान्य से अधिक है। दिन के समय तेज धूप और चिपचिपी गर्मी हाल बेहाल कर सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। हालांकि, 26 सितंबर को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन तब तक लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

पहाड़ों पर बारिश, यूपी में मिला-जुला असर

जहां दिल्ली गर्मी से तप रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। हिमाचल प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसका असर उत्तर प्रदेश पर भी देखने को मिल रहा है। पूर्वी यूपी में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी से मानसून की विदाई सितंबर के अंत तक हो सकती है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज