दिल्ली पुलिस सौजन्य-IANS
देश

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली में हाई अलर्ट, जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त; मुंबई से निकले अभिजीत दीपके

Delhi CJP Protest Live Updates: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो और ट्रेन सेवाओं से जुड़े अपडेट जानें।

प्रिया जैस

Delhi CJP Protest Live Updates: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आज होने वाले विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर और संसद मार्ग इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं। सीजेपी प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए है और कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी कर दी है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें नई दिल्ली या मध्य दिल्ली के रास्ते रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या हवाई अड्डे जाना है तो अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें। वहीं सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके भी दिल्ली के लिए निकल चुके है। सभी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे है।

सीजेपी प्रोटेस्ट से जुड़ी तमाम लेटेस्ट और ताजा अपडेट्स जानने के लिए बनें रहिए नवभारत लाइव के साथ...

CJP Protest Live: 500 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि करीब 9.30 सुबह तक अलग-अलग जगहों से कई ग्रुप में आ रहे लगभग 500 लोगों को हिरासत में लिया गया है। माहौल खराब होने से रोकने के लिए आपराधिक बैकग्राउंड वाले करीब 50 लोगों को भी पकड़ा गया है। नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया है। हर जोन के लिए एक डिटेंशन सेंटर बनाया गया है। दिल्ली के सभी स्टेडियमों में डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं।

CJP Protest Live: IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ी

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। तीनों आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

CJP Protest Live: जंतर-मंतर के लिए निकले दीपके

शनिवार को नई दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुंबई से दिल्ली रवाना होते समय कहा कि वे जेल जाने को तैयार हैं और वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। साथ ही, उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की।

CJP Protest Live: शनिवार को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का बाजार

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने घोषणा की है कि जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण शनिवार को कनॉट प्लेस बाजार बंद रहेगा। एसोसिएशन ने इस फैसले के पीछे सार्वजनिक सुरक्षा और संपत्ति को संभावित नुकसान की चिंताओं का हवाला दिया है।

Delhi Police Live: बॉडी कैमरे पहनकर तैनात दिल्ली पुलिस

CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस बॉर्डर पर गाड़ियों की जांच कर रही है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की या मारपीट की किसी भी घटना को रिकॉर्ड करने के लिए पुलिसकर्मी बॉडी कैमरे पहनकर तैनात हैं।

Delhi Metro Stations Live: 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे। इनमें राजीव चौक, नई दिल्ली, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और कश्मीरी गेट शामिल हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पहले घोषित 57 स्टेशनों की सूची को छोटा कर दिया और कहा कि सुरक्षा एजेंसियां ​​स्थिति की समीक्षा करेंगी, जबकि नई दिल्ली को छोड़कर संबंधित सभी स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Delhi Railway Station Live: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से निगरानी

दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और स्टेशन पर दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं। पुलिसकर्मी सुरक्षा मार्च कर रहे हैं, जबकि हालात पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रियों की आवाजाही जारी है।

Delhi CJP Protest Live: यूपी से दिल्ली आने वाली गाड़ियों की चेकिंग

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। लोनी गोल चक्कर और अप्सरा बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश से दिल्ली में दाखिल होने वाली गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है।

CJP Protes Live: नोएडा में 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू

CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। नोएडा में आज से 20 अक्टूबर तक BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है। BSF के जवान सभी गाड़ियों की तलाशी ले रहे है और किसी भी गाड़ी को बिना चेक किए अंदर एंट्री नहीं दी जा रही है।

Abhijeet Dipke Live: मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे अभिजीत दिपके, CJP प्रोटेस्ट में होंगे शामिल

मुंबई से 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके और उनके साथी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे।

Delhi Traffic Diversion Live: प्रमुख चौराहों पर डायवर्जन लागू

दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह 6 बजे से स्थिति के अनुसार कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया। इनमें आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-बाराखंबा रोड टी-पॉइंट, गोल डाकखाना गोलचक्कर, पटेल चौक गोलचक्कर, जय सिंह रोड-अशोका रोड टी-पॉइंट, आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर और आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-पॉइंट शामिल हैं।

Delhi High Alert: CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट 

शनिवार को सीजेपी के प्रदर्शन के ऐलान के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति इसलिए नहीं दी गई क्योंकि आयोजकों ने पहले के प्रदर्शन के दौरान कानूनी निर्देशों और अपने आश्वासनों का पालन नहीं किया था।

महामहिम से विपक्षी नेताओं की मुलाकात! अंदर क्या हुई बात? बाहर हो रही राजनीतिक बयानों की बरसात

Weather Today: केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO