इतना तेज धमाका कि आसपास की गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट, आतंकी हमले का शक! 
देश

इतना तेज धमाका कि आसपास की गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट, आतंकी हमले का शक!

Red Fort Blast News: दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार रात अचानक हुए धमाके ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है।

अर्पित शुक्ला

Red Fort Blast News: सोमवार शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के नजदीक एक कार में हुए भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। यह धमाका इतना जोरदार था कि पास खड़ी दूसरी कार के परखच्चे उड़ गए और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।

घटना चांदनी चौक से कुछ ही दूरी पर हुई, जहां आमतौर पर काफी भीड़ रहती है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई और कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

फॉरेंसिक टीम और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मौके पर पहुंच चुकी हैं और जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

घटनाक्रम से जुड़ी 10 अहम बातें

  • लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ।
  • धमाका इतना भीषण था कि पास खड़ी दूसरी कार के परखच्चे उड़ गए।
  • धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई।
  • कई लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
  • घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
  • फॉरेंसिक और बम निरोधक टीमें मौके पर पहुंची हैं।
  • धमाका चांदनी चौक के पास हुआ, जहां उस समय भारी भीड़ थी।
  • पुलिस को शक है कि यह धमाका आतंकी घटना हो सकता है।
  • घायल लोग सड़क पर बुरी तरह घायल अवस्था में मिले, जिन्हें तुरंत निकाला गया।
  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार में किस प्रकार का विस्फोटक इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने बताया कि धमाका सामान्य नहीं था और इसकी तीव्रता से यह आशंका जताई जा रही है कि यह एक संगठित आतंकी साजिश का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल पुलिस, फॉरेंसिक और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है। पूरे इलाके को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा