राजनाथ सिंह (सौजन्य IANS) 
देश

'एक बार भी नहीं पूछा दुश्मन के कितने विमान...', संसद में राजनाथ का विपक्ष पर वार

Defense Minister Rajnath Singh in Parliament : लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

पूजा सिंह

Rajnath Singh On Operation Sindoor : लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा शुरू की। इस दौरान विपक्ष द्वारा पूछे गए सवालों को लेकर राजनाथ सिंह ने करार जवाब दिया । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होनें कहा, 'नेता प्रतिपक्ष ने हमेशा पूछा कि हमारे कितने विमान पाकिस्तान ने मार गिराए, एक बार भी नहीं पूछा कि दुश्मन के हमने कितने विमान मार गिराए।'

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि, विपक्ष को सवाल जरूर पूछना चाहिए, लेकिन सवाल उद्देश्यपूर्ण और राष्ट्रीय हित में होना चाहिए। 'विपक्ष का सवाल यह होना चाहिए कि क्या भारत ने आतंकी ठिकानों को तबाह किया? तो उसका उत्तर है-हां। ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा? तो इसका भी उत्तर है- हां।' उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा, 'जब हमारे लक्ष्य बड़े होते हैं, तो हमें छोटे मुद्दों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। छोटे मुद्दों पर फोकस करने से बड़े मुद्दों से ध्यान हट जाता है।'

राजनाथ सिंह ने विपक्ष को दिखाया आईना

राजनाथ सिंह ने विपक्ष को आईना दिखाते हुए कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी तो संसद में और बाहर उसका व्यवहार सरकार से सार्थक सवाल पूछने का रहा है, यह रवैया विपक्ष का भी होना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'हमने भी एक लंबा समय विपक्ष में बिताया है, लेकिन तब हमने सरकारों से सार्थक सवाल पूछे।'

वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध का उदाहरण देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, 'हमने तब पूछा कि हमारी धरती पर किसी और देश का कब्जा कैसे हो गया? हमारे सैनिकों की इतनी जानें कैसे गईं? हमने हथियारों या मशीनों की चिंता नहीं की, बल्कि सैनिकों की चिंता की।'

'ऑपरेशन सिंदूर एक सफल अभियान था'

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र करते हुए कहा, 'जब हमने पाकिस्तान को सबक सिखाया था, तब अटल जी ने सदन में सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि पूरे नेतृत्व की सराहना की थी, जिसमें विपक्ष भी शामिल था। 'राजनाथ सिंह ने विपक्ष के तर्कों पर कटाक्ष करते हुए कहा, किसी भी परीक्षा में परिणाम मायने रखता है। हमें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि परीक्षा के दौरान छात्र की पेंसिल टूटी थी या नहीं। 'उन्होंने दोहराया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' एक सफल और निर्णायक अभियान था और विपक्ष को उसमें नकारात्मकता नहीं ढूंढनी चाहिए।'

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO