-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rajnath Singh Stern Warning To Pakistan Again
अभी तक तो ये वॉर्म-अप था, तैयारी में कमी मत रखें; राजनाथ सिंह की चेतावनी, बोले- अगर अब PAK ने फिर से कोई जुर्रत की, तो…
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
एक बार फिर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि अब तक जो हुआ, वह केवल वॉर्म-अप था। अगर पाकिस्तान फिर से कोई नापाक हरकत करता है, तो इस बार नेवी भी एक्शन में होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 30 मई दिन शुक्रवार को एक सख्त और साफ संदेश देते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान ने दोबारा कोई हिमाकत की, तो इस बार भारतीय नौसेना भी पूरी ताकत के साथ जवाब देगी। गोवा में आईएनएस विक्रांत पर तैनात नौसेना के जवानों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि अब भारत आतंकी हमलों को हल्के में नहीं लेने वाला।
राजनाथ सिंह ने कहा कि अब तक जो हुआ, वह केवल वॉर्म-अप था। अगर पाकिस्तान फिर से कोई नापाक हरकत करता है, तो इस बार नेवी भी एक्शन में होगी, और फिर क्या होगा, ये खुद भगवान ही जानें।” उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद देशवासियों और सुरक्षाबलों के भीतर प्रतिशोध की भावना थी और यह केवल हमला नहीं, बल्कि भारत की गरिमा पर चोट थी।
क्या बोले रक्षा मंत्री?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी तैयारियों में किसी तरह की ढिलाई न रखें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि भारत की धरती पर अगर कोई आतंकी हमला हुआ, तो उसे हम युद्ध का कार्य (Act of War) मानेंगे, और उसी भाषा में जवाब देंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पाकिस्तान को अब यह समझ लेना चाहिए कि 1947 के बाद से जो वह आतंक का खेल खेल रहा है, उसका अब अंत हो चुका है। उन्होंने कहा, “भारत अब आतंकवाद से निपटने के लिए ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करने से भी नहीं हिचकिचाएगा, जिनकी पाकिस्तान कल्पना भी नहीं कर सकता।”
ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेताया, बोले- हम और भी कुछ कर सकते थे…
पूरी दुनिया ऑपरेशन सिंदूर को कर रही सपोर्ट
राजनाथ सिंह ने यह भी बताया कि अब पूरी दुनिया भारत के आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों का समर्थन कर रही है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार को स्वीकार कर रही है। अंत में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय नौसेना की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय नौसेना हर चुनौती के लिए तैयार है, और देश को गर्व है कि उसके पास ऐसी सशक्त और समर्पित फौज है।
Rajnath singh stern warning to pakistan again
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














