Weather Update Today: आ रहा है चक्रवाती तूफान! इन राज्यों में होगी भारी बारिश 
देश

Weather Update Today: आ रहा है चक्रवाती तूफान! इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी की मानें तो यह चक्रवात पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ेगा और अगले दो दिनों के भीतर दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य के कई भागों में भी असर दिखाएगा। आईएमडी के मुताबिक, कोमोरिन क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों के निचले इलाकों में चक्रवाती संरचना देखी गई है।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के लिए एक नया चक्रवात अलर्ट जारी किया है। इसमें बताया गया है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 23 नवंबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। सुमात्रा तट तथा उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के पास एक चक्रवात की वजह से आने वाले दिनों में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी की मानें तो यह चक्रवात पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ेगा और अगले दो दिनों के भीतर दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य के कई भागों में भी असर दिखाएगा। आईएमडी के मुताबिक, कोमोरिन क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों के निचले इलाकों में चक्रवाती संरचना देखी गई है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 22 नवंबर को लक्षद्वीप में और 22 से 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की आशंका जताई है। केरल तथा माहे में 25 नवंबर को भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। असम, मेघालय तथा पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 नवंबर को अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। देश की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु में भारी बारिश से जलभराव

गुरुवार को तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे रिहायशी इलाकों में भयंकर बाढ़ तथा जलभराव हो गया है। थूथुकुडी में राजगोपाल नगर, पुष्पा नगर, राजू नगर, पोस्टल टेलीग्राम कॉलोनी और शहर के अन्य इलाकों जैसे शहरी इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। इलाकों में घर बारिश के पानी में डूबे हुए दिख रहे हैं।

भारी बारिश की आशंका

अक्टूबर में पूर्वोत्तर मानसून शुरू होने के बाद से चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम समेत तमिलनाडु के उत्तरी तथा डेल्टा क्षेत्रों में व्यापक वर्षा हुई है। डेल्टा जिले, जैसे तंजावुर, नागपट्टिनम, तिरुवरुर तथा मयिलादुथुराई पर भारी असर पड़ा है और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहने की आशंका जताई गई है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत