आज तिमलनाडु के तट पर होगा लैंडफॉल, चपेट में आ सकते हैं ये राज्य 
देश

भारत के इन राज्यों में दिखेगा चक्रवात 'दाना' का असर, जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल

बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान 'दाना' अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। यह बहुत तेज रफ्तार से ओडिशा के तटीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है। जिसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। साथ ही, समुद्र में भी ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं।

प्रीति शर्मा

Weather News Today: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान 'दाना' अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। यह बहुत तेज रफ्तार से ओडिशा के तटीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है। जिसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। साथ ही, समुद्र में भी ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इस भीषण चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

चक्रवाती तूफान दाना का असर ओडिशा के भद्रक, बालासोर, कटक, केंद्रपाड़ा, भद्रक, पुरी और क्योंझर सहित कई जिलों में दिख सकता है। वहीं, 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस तूफान के चलते आज राज्य के 14 जिलों के स्कूल और कॉलेज को बंद करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से लोगों को शिफ्ट करवाया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और तमिलनाडु के कई इलाकों में दाना का असर दिखने की संभावना जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने राज्यों में चेतावनी भी जारी की है। जानकारी के अनुसार ओडिशा और बंगाल के कई इलाकों में तेज आंधी चल रही है। इस चक्रवाती तूफान की वजह से लगभग 7 राज्य प्रभावित हो सकते हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली की बात करें तो तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि दिन के समय अभी भी गर्मी का अहसास जारी है। वहीं, सुबह और रात के समय हल्का कोहरा और ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज यानी 25 अक्तूबर को मौसम के साफ रहने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार राज्य में दिवाली के बाद ठंड का अहसास होने लगेगा। राज्य में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में शुक्रवार से लेकर अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना हो सकती है। वहीं, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा कल यानी 26 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड और केरल जैसे राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं केरल में भारी बारिश के कारण आने वाले दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि