असम विधानसभा में कितने दागी नेता, (कॉन्सेप्ट फोटो- AI) 
देश

BJP के 74 MLA करोड़पति, 19 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले; असम चुनाव में जीते विधायकों का रिपोर्ट कार्ड

Assam MLA's Criminal Cases: 126 विधायकों की कुल संपत्ति 1,112 करोड़ रुपये है। असम में हर विधायक की औसत संपत्ति लगभग 8.82 करोड़ रुपये है, जो 2021 के मुकाबले दोगुनी है।

मनोज आर्या

Criminal Cases Against Wining MLA's In Assam: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि असम के 126 विधायक में से 63 विधायक दोबारा चुने गए हैं। सभी नए चुने गए विधायक में से 21 यानी की (17%) पर आपराधिक मामले हैं। वहीं, 19 यानी (15%) विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 3 विधायको पर हत्या की कोशिश और 2 पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार जैसे गंभीर केस है। 2011 विधानसभा चुनाव में गंभीर आपराधिक मामले वाले विधायकों की संख्या 8 थी, जो 2026 में बढ़कर 19 हो गई है, यानी दोगुने से भी ज्यादा।

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, नई विधानसभा में 107 (85%) विधायक करोड़पति हैं। 2011 में यह संख्या 47 (37%) थी। वहीं, 25 विधायकों की संपत्ति ₹10 करोड़ से ज्यादा है। सत्ताधारी बीजेपी के 74 विधायक करोड़पति हैं। AIUDF के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल के पास सबसे ज्यादा ₹226 करोड़ की संपत्ति है। वे जाने-माने परफ्यूम ब्रांड अजमल के मालिक हैं।

BPF विधायकों पर कोई क्रिमिनल केस नहीं

4 मई को सामने आए असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को 82 सीटें मिलीं, कांग्रेस को 19, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) और असम गण परिषद (AGP) को 10-10 सीटें मिलीं। वहीं, अन्य को 5 सीटें मिलीं। पार्टी के हिसाब से देखें तो बीजेपी के 82 विधायकों में से 14 और 19 कांग्रेस विधायकों में से 16 के खिलाफ आपराधिक केस हैं। जबकि, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के किसी विधायक पर कोई आपराधिक मामले नहीं है।

15 साल दोगुना हुआ गंभीर आपराधिक मामला

वर्ष आपराधिक मामले (%) गंभीर आपराधिक मामले (%)
2026 21 (17%) 19 (15%)
2021 34 (27%) 28 (22%)
2016 14 (11%) 10 (8%)
2011 13 (10%) 8 (6%)

(चुनाव दर चुनाव आपराधिक मामलों के संख्या। सोर्स- ADR) पार्टी के अनुसार, बीजेपी के 82 में से 14 विधायक और कांग्रेस के 19 में से 16 विधायक के खिलाफ आपराधिक केस हैं। जबकि BPF के किसी विधायक के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामले नहीं है।

विभिन्न दलों के विधायकों के खिलाफ मामले

दल (विधायक संख्या) आपराधिक मामले (%) गंभीर आपराधिक मामले (%)
बीजेपी (82) 7 (9%) 7 (9%)
कांग्रेस (19) 9 (47%) 7 (37%)
एजीपी (10) 1 (10%) 1 (10%)
आरजेआरडी (2) 1 (50%) 1 (50%)
एआईयूडीएफ (2) 2 (100%) 2 (100%)
टीएमसी (2) 1 (100%) 1 (100%)
बीपीएफ (1) 0% 0%

(अलग-अलग राजनीतिक दल के विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले,  सोर्स- ADR) 

गंभीर आपराधिक मामले

  • 5 साल या उससे अधिक की सजा वाले क्राइम
  • मर्डर, किडनैपिंग, रेप
  • इलेक्शन से जुड़े क्राइम
  • भ्रष्टाचार
  • महिलाओं और बच्चों के खिलाफ क्राइम
  • सरकारी फंड का नुकसान

BJP के 90% विधायक करोड़पति

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में कुल 107 यानी की 85 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। 2021 में करोड़पति विधायकों की संख्या 85 थी। बीजेपी के 90% विधायक और कांग्रेस के 19 में से 14 विधायक करोड़पति हैं।

किस दल में कितने करोड़पति

राजनीतिक दल करोड़पति विधायक (%)
भाजपा (BJP) 74 (90%)
कांग्रेस (CONGRESS) 14 (74%)
बीपीएफ (BPF) 8 (80%)
एजीपी (AGP) 6 (60%)
रायजोर दल (RAIJOR DAL) 2 (100%)
एआईयूडीएफ (AIUDF) 2 (100%)
एआईटीसी (AITC) 1 (100%)

(असम के किस राजनीतिक दल में कितने करोड़पति विधायक, सोर्स- ADR)

126 विधायकों की संपत्ति 1,112 करोड़ रुपये

रिपोर्ट के मुताबिक, 126 विधायकों की कुल संपत्ति 1,112 करोड़ रुपये है। असम में हर विधायक की औसत संपत्ति लगभग 8.82 करोड़ रुपये है, जो 2021 के मुकाबले दोगुनी है। भारतीय जनता पार्टी के के 85 में से 74 विधायक करोड़पति हैं। वहीं, राज्य के 25 विधायकों के पास ₹10 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति है, 32 के पास ₹5-10 करोड़ और 50 के पास ₹1-5 करोड़ है। 15 के पास ₹20 लाख-1 करोड़ और सिर्फ 4 विधायकों के पास ₹20 लाख से कम की संपत्ति है।

15 साल में 8 गुना बढ़ी औसत संपत्ति

वर्ष औसत संपत्ति
2026 ₹8.82 करोड़
2021 ₹4.59 करोड़
2016 ₹2.45 करोड़
2011 ₹1.65 करोड़

असम के विधायकों से जुड़े अन्य फैक्ट्स

असम विधानसभा चुनाव 2026 में जीते सबसे ज्यादा 54 विधायक, 51-60 साल के बीच के हैं। वहीं, 36 विधायकों का उम्र 41-50 साल के बीच है। 24 विधायकों का उम्र 61-70 के बीच है, जबकि 9 विधायकों का उम्र 31-40 के बीच है। दो विधायक 25-30 के बीच हैं और सिर्फ एक विधायक 71-75 के बीच का है।संपत्ति के अलावा एजुकेशन की बात करें तो 126 विधायक में से 50 ग्रेजुएट हैं। 21 पोस्ट-ग्रेजुएट हैं, 12 प्रोफेशनल ग्रेजुएट हैं, 6 विधायक डॉक्टरेट हैं, 22 विधायक 12वीं क्लास पास हैं और 14 विधायक 10वीं क्लास पास हैं।

महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम

कुल 63 विधायक दोबारा चुने गए। उनकी औसत संपत्ति 2021 में ₹4.25 करोड़ से बढ़कर 2026 में ₹8.02 करोड़ हो गई, जो लगभग 88% की बढ़ोतरी है। 126 में से 119 पुरुष (94%) और सिर्फ 7 महिलाएं (6%) जीतीं। विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम है।

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी