BJP Victory: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न; मंत्री अतुल सावे ने कार्यकर्ताओं संग खेली फुगड़ी

BJP Victory Celebration: बीजेपी की चुनावी जीत के बाद संभाजीनगर में कार्यकर्ताओं ने क्रांति चौक पर जश्न मनाया, मिठाई बांटी और पारंपरिक अंदाज में खुशी जाहिर की।
Shree Atul Save Celebrating BJP Win
राज्य कैबिनेट मंत्री श्री अतुल सावे, शहराध्यक्ष श्री किशोर शितोले। सोर्स X @bvmangrule
Published on
Updated on

BJP Victory Celebration In Chhatrapati Sambhajinagar: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में स्पष्ट बहुमत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई इसी खुशी को लेकर छत्रपति संभाजीनगर में भी भव्य उत्सव का आयोजन सोमवार की शाम किया गया था।

शहर के प्रमुख स्थान क्रांति चौक पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया।

मंत्री सावे ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर जताई जीत की खुशी

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और भारत माता की जय तथा पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए। इस अवसर पर राज्य के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे ने भी कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव में भाग लिया।

फुगड़ी खेलकर मनाया उत्सव

उन्होंने पारंपरिक शैली में फुगड़ी खेलकर खुशी व्यक्त की और कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटी। उनके इस अंदाज ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया और कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना कर दिया कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष किशोर शितोले सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभी ने एकजुट होकर पार्टी की जीत का स्वागत किया और आने वाले समय में भी इसी तरह जनता का विश्वास बनाए रखने का संकल्प लिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सरकार की नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी पार्टी इसी तरह जनसमर्थन हासिल करती रहेगी और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com