कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
देश

CP राधाकृष्णन को कहां से मिले एक्स्ट्रा वोट? हो गया सबसे बड़ा खुलासा, BJP ने एक तीर से किए दो शिकार!

CP Radhakrishnan vs B Sudarshan Reddy: सूत्रों ने खुलासा किया है कि एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को मिलने वाले एक्स्ट्रा मतों में महाराष्ट्र के विपक्षी दलों के सांसदों के वोट शामिल हैं।

अभिषेक सिंह

Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव अब बीती बात हो गई है, लेकिन इस चुनाव पर चर्चा अभी भी जारी है। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने यूपीए उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। भाजपा ने इस चुनाव का इस्तेमाल अपने सहयोगियों के साथ तनावपूर्ण संबंधों को सुलझाने के लिए भी किया।

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच आए दिन तनाव की खबरें आती रहती हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में, भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व अपने गठबंधन सहयोगी को खुश रखने की पूरी कोशिश करता दिखा। भाजपा नेतृत्व ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन जुटाने के लिए शिवसेना सांसद और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को चुना था।

राधाकृष्णन को कैसे मिले एक्स्ट्रा वोट?

भाजपा के अंदरूनी सूत्रों ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि श्रीकांत शिंदे ने न केवल एनडीए को एकजुट रखा, बल्कि महाराष्ट्र से सीपी राधाकृष्णन के लिए कुछ अतिरिक्त वोट भी हासिल करने में सफल रहे। क्योंकि सभी दलों में उनके दोस्त मौजूद हैं। सूत्रों से हुए इस खुलासे के बाद माना यह जा रहा है कि एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को मिलने वाले एक्स्ट्रा मतों में महाराष्ट्र के विपक्षी दलों के सांसदों का वोट शामिल है। इसमें एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (UBT) के सांसद हो सकते हैं।

बीजेपी ने किए एक तीर से दो शिकार!

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन जुटाने के लिए श्रीकांत शिंदे को कमान सौंपकर महाराष्ट्र में सहयोगी एकनाथ शिंदे को खुश करने की कोशिश भी की। इसीलिए यह कहा जा रहा है कि बीजेपी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के जरिए एक तीर से दो शिकार किए हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव का हाल-ओ-हवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने बुधवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने राधाकृष्णन से महाराष्ट्र सदन में मुलाकात की। बी सुदर्शन रेड्डी ने एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन के खिलाफ संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और हार का सामना किया।

सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले, जबकि राधाकृष्णन 452 वोट पाकर विजयी हुए। इसके अलावा 15 वोट अवैध पाए गए। हार के बाद बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि वह विनम्रतापूर्वक इस परिणाम को स्वीकार करते हैं, लेकिन उनका वैचारिक संघर्ष और भी ज़ोरदार तरीके से जारी रहेगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल