शुभांशु शुक्ला (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

OBC या SC नहीं..'शुक्ला' क्यों? शुभांशु की स्पेस यात्रा पर कांग्रेस नेता का सवाल

Udit Raj Remark on Shubhanshu Shukla: उदित राज ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बार मौका था। किसी पिछड़े, किसी दलित को भेजना चाहिए था। वह कोई परीक्षा देकर नहीं गए थे। सरकार न उन्हें सेलेक्ट किया है।

अभिषेक सिंह

Udit Raj Remark on Shubhanshu Shukla: आईएसएस यानी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग दो हफ़्ते बिताने के बाद, कैप्टन शुभांशु शुक्ला धरती पर लौट रहे हैं। वह मंगलवार को धरती पर उतर सकते हैं। अब इसी बीच, कांग्रेस नेता उदित राज ने अंतरिक्ष यात्रा के लिए शुभांशु शुक्ला के चयन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि 'शुक्ला जी' की जगह किसी दलित को भी भेजा जा सकता था।

उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ कि वह सकुशल लौटें और यहाँ अर्जित ज्ञान का प्रसार करें। हमें इसका लाभ मिलना चाहिए। यह मानवता के लिए लाभकारी बात है। इससे पहले राकेश शर्मा को भेजा गया था, उस समय एससी-एसटी के लोग इतने शिक्षित नहीं थे।

और क्या कुछ बोले उदित राज?

उदित राज ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बार बारी थी। किसी पिछड़े, किसी दलित को भेजना चाहिए था। 'शुक्ला जी' की जगह किसी दलित या ओबीसी को भी भेजा जा सकता है।' वह कोई परीक्षा देकर नहीं गए थे। यह तो सरकार की तरफ से सेलेक्ट किया गया था।

18 दिन बाद पृथ्वी पर लौटेंगे शुभांशु

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन पर सवार तीन अन्य लोग आईआईएस पर 18 दिनों के प्रवास के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौटेंगे। 22.5 घंटे की यात्रा के बाद, वे कैलिफ़ोर्निया के सैन डिएगो में उतरेंगे।

आपको बता दें कि ड्रैगन 'ग्रेस' अंतरिक्ष यान, शुभांशु शुक्ला, कमांडर पैगी व्हिटसन, मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू को लेकर, सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया।

सैन डिएगो में उतरेंगे अंतरिक्ष यात्री

एक्सिओम-4 मिशन का संचालन करने वाली कंपनी स्पेसएक्स ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "ड्रैगन अंतरिक्ष यान और एक्सिओम स्पेस AX-4 के सभी सदस्य मंगलवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:01 बजे पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करेंगे और सैन डिएगो तट के पास पानी में उतरेंगे।"

इसमें कहा गया है कि अंतरिक्ष यान प्रशांत महासागर में उतरने से पहले एक संक्षिप्त ध्वनि विस्फोट के साथ अपने आगमन की घोषणा भी करेगा। आज भारतीय समयानुसार अपराह्न 2.07 बजे प्रशांत महासागर के ऊपर 'डी-ऑर्बिट बर्न' होने की संभावना है, जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करेगा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन